गांधीनगर न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

गुजरात में बढ़कर 73 हुई कांग्रेस विधायकों की संख्या, खनिज चोरी में सस्पेंड भगवान बारड का पद बहाल

Google Oneindia News

गांधीनगर। गुजरात में खनिज चोरी के आरोपों में कांग्रेस से सस्पेंड हुए विधायक भगवान बारड का पद बहाल हो गया है। इसी के साथ कांग्रेस के विधायकों की संख्या बढ़कर राज्य में 73 हो गई है। बता दें कि, भगवान बारड़ के लिए स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई थी। लोगों ने बारड़ का निलंबन रोकने की मांग की थी। बारड़ वही विधायक हैं, जो खनिज चोरी के मामले में जेल जा चुके थे और फिर विधानसभाध्यक्ष द्वारा उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। अब तालाला सीट से भगवान बारड का विधायक पद बरकरार रखने का निर्णय लिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी ने बारड को विधायक पद पर बनाए रखने का फैसला सुनाया।

6 में 3 विधानसभा कांग्रेस ने जीतीं

6 में 3 विधानसभा कांग्रेस ने जीतीं

पिछले महीने हुए उपचुनाव में विधानसभा की 6 सीटों में से 3 सीटों पर कांग्रेस जीती थी। जिनमें कांग्रेस के रघु देसाई ने भाजपा के अल्पेश ठाकोर को मात दी थी। जशु पटेल भाजपा के धवलसिंह को मात दी थी और थराद सीट पर भी कांग्रेस के गुलाब सिंह राजपूत जीते थे। गुलाब सिंह राजपूत ने भाजपा के जीवराज पटेल को हराया था। तीन सीटें जीतने के बाद विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 72 हो गई थी। अब बारड़ का पद बहाल होने के कारण अब विधानसभा में कांग्रेस के 73 विधायक हो चुके हैं।

69 रह गई थी कांग्रेस विधायकों की संख्या

69 रह गई थी कांग्रेस विधायकों की संख्या

बता दें कि, जब अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस छोड़ी तो कांग्रेस के विधायक घटकर 69 रह गए थे। कई कांग्रेस विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वॉइन कर ली थी। 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के कुल विधायकों की संख्या 77 थी। यानी, कांग्रेस 77 सीटों पर जीती थी। मगर, बाद में विधायक कम होते चले गए, क्योंकि कई ने कांग्रेस से बगावत कर दूसरी पार्टी ज्वॉइन कर ली।

आज कांग्रेस के इन 3 विधायकों ने ली शपथ

आज कांग्रेस के इन 3 विधायकों ने ली शपथ

पिछले महीने गुजरात में 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम में कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा को बराबर की टक्कर दी थी। जिसमें जीते कांग्रेस के तीन नवनिर्वाचत विधायकों ने आज शपथ ली है। इन तीन विधायकों में राधनपुर (पाटण जिला) सीट से रघु देसाई, बायड (अरवल्ली जिला) सीट से जशु पटेल तथा थराद (बनासकांठा जिला) से गुलाब सिंह राजपूत शामिल हैं। इन तीनों विधायकों ने गांधीनगर स्थित राज्य विधानसभा कार्यालय में शपथ ग्रहण की है।

पढ़ें: हार्दिक पटेल का गुजरात सरकार को अल्टीमेटम- 7 दिन के भीतर किसानों को दें फसल बीमा, वरना..पढ़ें: हार्दिक पटेल का गुजरात सरकार को अल्टीमेटम- 7 दिन के भीतर किसानों को दें फसल बीमा, वरना..

Comments
English summary
Gujarat assembly chief reinstates suspended Congress MLA Bhagwan Barad
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X