गांधीनगर न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

अब भाजपा में ही शामिल होंगे अल्पेश ठाकोर, गुजरात के मंत्रिमंडल विस्तार में मिल सकती है जगह

Google Oneindia News

गांधीनगर। कांग्रेस में बगावती तेवरों के चलते चर्चा में रहे और फिर इस्तीफा देकर काफी समय तक विधायक रहे अल्पेश ठाकोर अब भाजपा में शामिल होंगे। अल्पेश पहले इस बात से इनकार करते रहे कि वे कभी भाजपा ज्वॉइन करेंगे। मगर, अब उन्होंने खुद कहा है कि सत्ताधारी पार्टी का दामन थामेंगे। उन्हें राज्य मंत्रिमण्डल में होने वाले विस्तार में जगह मिल सकती है। राज्यसभा चुनाव के समय कांग्रेस के विरुद्ध क्रॉस वोटिंग कर अल्पेश और धवल सिंह झाला ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से दोनों को भाजपा में ​लिए जाने की चर्चा होने लगी थीं।

गुजरात में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में अल्पेश को ​जगह?

गुजरात में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में अल्पेश को ​जगह?

सत्ताधारी पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री विजय रुपाणी विधानसभा के बजट सत्र के बाद जल्द ही कैबिनेट में बड़े बदलाव कर रहे हैं। उन्हें हाईकमान की मंजूरी भी मिल गई है। मंत्रिमंडल​ विस्तार में पार्टी के सदस्यों को तो नहीं, लेकिन कांग्रेस से आये हुए नेताओं को तरजीह मिलेगी। यदि ऐसा ही हुआ तो कुछ भाजपा विधायक नाराज हो जाएंगे। वैसे, लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के विधायक रह चुके कुंवरजी बावलिया को भाजपा ने कांग्रेस में से इस्तीफा दिलवा कर 4 घंटों में कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलवाई थी। उसके बाद जवाहर चावडा को रूपानी सरकार ने अपनी कैबिनेट में लिया था। कांग्रेस के दोनों पूर्व नेताओं को रूपानी सरकार ने कैबिनेट मंत्री बना दिया।

इन मंत्रियों को किया जा सकता है बाहर

इन मंत्रियों को किया जा सकता है बाहर

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री विजय रूपानी की वर्तमान कैबिनेट में शिक्षा मंत्री भूपेंद्रसिंह चुडासमा, राजस्व मंत्री कौशिक पटेल, पवित्र तीर्थ विकास मंत्री दिलीप ठाकोर और मत्स्य पालन मंत्री पुरूषोत्तम सोलंकी को कैबिनेट से निकालने की तैयारी की जा रही है। एक विधायक ने कहा कि, भाजपा के टिकट पर चुने गए वरिष्ठ विधायक रूपानी सरकार में शामिल नहीं हो रहे हैं और कांग्रेस के विधायकों को सीधे कैबिनेट मंत्री बनाया जाता है। पार्टी को अन्य पार्टी के लोग अच्छे लग रहे हैं। पार्टी के अंदरूनी सदस्यों को मुख्यमंत्री सत्ता से दूर रख रहे हैं।

अल्पेश ठाकोर और धवल ने क्रॉस वोटिंग की थी

अल्पेश ठाकोर और धवल ने क्रॉस वोटिंग की थी

अल्पेश ठाकोर भाजपा में शामिल होने के बाद उनके साथी भी भाजपा में शामिल होने वाले हैं। मुख्यमंत्री विजय रूपानी के बंगले में आयोजित डिनर डिप्लोमेसी ने मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर बहस जोर पकड़ा था। कांग्रेस के विधायक अल्पेश ठाकोर और धवल सिंह झाला ने क्रॉस वोटिंग करके भाजपा उम्मीदवारों को वोट दिया था। मतदान के बाद दोनों दोनों सदस्यों ने तुरंत विधान सभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी को इस्तीफा दे दिया था।

अल्पेश ठाकोर को मिल सकता है चेयरमैन पद

अल्पेश ठाकोर को मिल सकता है चेयरमैन पद

सचिवालय के सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री विजय रूपानी अपने मंत्रिमंडल में अल्पेश ठाकोर औऱ धवलसिंह जाला को मंत्री नहीं बनायेंगे लेकिन उनको खाली बोर्ड या कोर्पोरेशन में चेयरमेन बना सकते है। रूपानी ने कांग्रेस से आये हुये विधायक बलवंतसिंह राजपूत को गुजरात औग्योगिक विकास निगम (जीआइडीसी) के चेयरमैन बना दिया है, वैसे ही अल्पेश ठाकोर को चेयरमैन पद मिलने की आशंका है।

मंत्रिमंडल से इन्हें ड्रॉप किया जा सकता है

मंत्रिमंडल से इन्हें ड्रॉप किया जा सकता है

सचिवालय के सूत्रों का कहना है रूपानी अपने मंत्रिमंडल का विस्तार ना करे फिर भी, मंत्रिमंडल के सदस्यों को दिए गए विभागों में बड़े बदलाव हो सकते हैं। क्योंकि, स्वास्थ्य खराब होने के कारण राजस्व मंत्री कौशिक पटेल और पुरूषोत्तम सोलंकी अपने कार्यालय में आते नहीं हैं। शिक्षा मंत्री भूपेंद्रसिंह चूडासमा को अदालत के फैंसले के बाद अपना पद छोडना पडेंगा। कैबिनेट मंत्री दिलीप ठाकोर ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था इसलिये पार्टी आलाकमांड उनसे नाराज है। ऐसी संभावना है कि मंत्रिमंडल से उनको ड्रोप किया जा सकता है।

27 सदस्यों को मंत्रिमंडल ने जोड सकते हैं

27 सदस्यों को मंत्रिमंडल ने जोड सकते हैं

पार्टी के एक सिनियर नेता ने कहा कि, गुजरात में रूपाणी संख्याबल के आधार पर उनके समेत कुल 27 सदस्यों को मंत्रिमंडल ने जोड सकते हैं। चार मंत्रियों को ड्रोप करने से चार जगह खाली हो रही है इसलिये मंत्रिमंडल का विस्तार होने की उम्मीदें बनी हुई है।

दोनों विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था

दोनों विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। कांग्रेस के दो पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर और धवल सिंह जाला बजट सत्र के दौरान भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अल्पेश ने कहा है कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस से पहले भाजपा के शीर्ष नेताओं के कहने पर दोनों विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था।

हाईकमान की मंजूरी भी मिल गई

हाईकमान की मंजूरी भी मिल गई

अल्पेश ठाकोर और धवल सिंह जाला ने गुजरात में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया था। अब इन दोनों सदस्यों को रूपानी मंत्रिमंडल में शामिल होने की अटकलें तेज हो गइ हैं। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री विजय रूपानी विधान सभा के बजट सत्र के बाद कैबिनेट में बड़े बदलाव कर रहे हैं। उन्हें हाईकमान की मंजूरी भी मिल गई है।

बावलिया ने ली थी 4 घंटों में कैबिनेट मंत्री की शपथ

बावलिया ने ली थी 4 घंटों में कैबिनेट मंत्री की शपथ

गुजरात भाजपा मंत्रिमंडल में पार्टी के सदस्यों को नहीं लेकिन कांग्रेस से आये हुये नेताओं को केबिनेट पद मिल रहा है। लोकसभा के पहले कांग्रेस के विधायक रह चूके कुंवरजी बावलिया को भाजपा ने कांग्रेस में से इस्तीफा दिलवा कर 4 घंटों में कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलवाई थी। उसके बाद जवाहर चावडा को रूपानी सरकार ने अपनी कैबिनेट में लिया था। कांग्रेस के दोनों पूर्व नेताओं को रूपानी सरकार ने कैबिनेट मंत्री बनाया है।

भाजपा विधायकों में नाराजगी के सुर

भाजपा विधायकों में नाराजगी के सुर

अब रूपानी सरकार में अल्पेश ठाकोर को मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चा चल रही हैं तब भाजपा के विधायकों में नाराजगी बढ रही है। भाजपा के एक विधायक ने कहा है कि, जो पार्टी अल्पेश ठाकोर को कैबिनेट मंत्री बनाएगी तो हम चुप बैठेंगे नहीं। पार्टी में हम विरोध प्रदर्शन करेंगे। सूत्रों का कहना है कि अगर अल्पेश ठाकोर को कैबिनेट में शामिल किया जाता है, तो बीजेपी में भूचाल आ सकता है।

क्या अन्य पार्टी के लोग अच्छे लग रहे हैं?

क्या अन्य पार्टी के लोग अच्छे लग रहे हैं?

मुख्यमंत्री विजय रूपानी की वर्तमान कैबिनेट में शिक्षा मंत्री भूपेंद्रसिंह चुडासमा, राजस्व मंत्री कौशिक पटेल, पवित्र तीर्थ विकास मंत्री दिलीप ठाकोर और मत्स्य पालन मंत्री पुरूषोत्तम सोलंकी को कैबिनेट से निकालने की तैयारी की जा रही है। एक विधायक ने कहा कि, भाजपा के टिकट पर चुने गए वरिष्ठ विधायक रूपानी सरकार में शामिल नहीं हो रहे हैं और कांग्रेस के विधायकों को सीधे कैबिनेट मंत्री बनाया जाता है। पार्टी को अन्य पार्टी के लोग अच्छे लग रहे हैं। पार्टी के अंदरूनी सदस्यों को मुख्यमंत्री सत्ता से दूर रख रहे हैं।

ऐसे दिया था विधायकी से इस्तीफा

ऐसे दिया था विधायकी से इस्तीफा

अल्पेश ठाकोर भाजपा में शामिल होने के बाद उनके साथी भी भाजपा में शामिल होने वाले हैं। मुख्यमंत्री विजय रूपानी के बंगले में आयोजित डिनर डिप्लोमेसी ने मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर बहस जोर पकड़ा था। कांग्रेस के विधायक अल्पेश ठाकोर और धवल सिंह झाला ने क्रॉस वोटिंग करके भाजपा उम्मीदवारों को वोट दिया था। मतदान के बाद दोनों दोनों सदस्यों ने तुरंत विधान सभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी को इस्तीफा दे दिया था। सचिवालय के सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री विजय रूपानी अपने मंत्रिमंडल में अल्पेश ठाकोर औऱ धवलसिंह जाला को मंत्री नहीं बनायेंगे, लेकिन उनको खाली बोर्ड या कोर्पोरेशन में चेयरमेन बना सकते है। रूपानी ने कांग्रेस से आये हुए विधायक बलवंतसिंह राजपूत को गुजरात औग्योगिक विकास निगम (जीआइडीसी) के चेयरमेन बना दिया है, वैसे ही अल्पेश ठाकोर को चेयरमैन पद मिलने की आशंका है।

राजस्व मंत्री कौशिक पटेल कार्यालय में नहीं आते

राजस्व मंत्री कौशिक पटेल कार्यालय में नहीं आते

सचिवालय के सूत्रों का यह भी कहना है रूपानी अपने मंत्रिमंडल का विस्तार ना करे फिर भी, मंत्रिमंडल के सदस्यों को दिए गए विभागों में बड़े बदलाव हो सकते हैं। क्योंकि, स्वास्थ्य खराब होने के कारण राजस्व मंत्री कौशिक पटेल और पुरूषोत्तम सोलंकी अपने कार्यालय में आते नहीं हैं। शिक्षा मंत्री भूपेंद्रसिंह चूडासमा को अदालत के फैसले के बाद अपना पद छोडना पडेगा। कैबिनेट मंत्री दिलीप ठाकोर ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था, इसलिये पार्टी आलाकमांड उनसे नाराज है। ऐसी संभावना है कि मंत्रिमंडल से उनको ड्रोप किया जा सकता है।

चार मंत्रियों को ड्रॉप करने से जगह होंगी खाली

चार मंत्रियों को ड्रॉप करने से जगह होंगी खाली

पार्टी के एक सीनियर नेता ने कहा कि, गुजरात में रूपाणी संख्याबल के आधार पर उनके समेत कुल 27 सदस्यों को मंत्रिमंडल ने जोड सकते हैं। चार मंत्रियों को ड्रॉप करने से चार जगह खाली हो रही है, इसलिये मंत्रिमंडल का विस्तार होने की उम्मीदें बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: RTI एक्टिविस्ट अमित जेठवा हत्याकांड में पूर्व सांसद दीनू सोलंकी समेत सभी 7 आरोपियों को उम्रकैदयह भी पढ़ें: RTI एक्टिविस्ट अमित जेठवा हत्याकांड में पूर्व सांसद दीनू सोलंकी समेत सभी 7 आरोपियों को उम्रकैद

Comments
English summary
Gujarat: Alpesh thakor may join bjp, latest news
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X