'अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस को पहुंचाया नुकसान, अब वह भाजपा में शामिल हो बनेंगे मंत्री'

Gujarat News, गांधीनगर। गुजरात में कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके ठाकोर नेता अल्पेश ठाकुर अब भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजपा उन्हें रुपाणी सरकार की कैबिनेट में मंत्री का दर्जा दे सकती है। अल्पेश को लेकर यह दावा राधनपुर के पूर्व भाजपी विधायक भावसिंह राठौड़ ने किया है। भावसिंह का कहना है कि अल्पेश ठाकोर जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे और आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा के विधायक होंगे। बता दें कि, भावसिंह ठाकोर सेना संगठन एवं भाजपा दोनों दलों के विधायक रहे हैं।

अल्पेश ने इस सीट से भाजपा के कैबिनेट मंत्री को हराया था

अल्पेश ने इस सीट से भाजपा के कैबिनेट मंत्री को हराया था

बकौल भावसिंह राठोड,''गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी अपने मंत्रिमंडल का जब विस्तार करते हैं, तो सबसे पहले नाम अल्पेश ठाकोर का आता है। अल्पेश विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होंगे और रुपाणी सरकार में मंत्री बनेंगे। अल्पेश राधनपुर के विधायक हैं। अल्पेश ने इस सीट से भाजपा के कैबिनेट मंत्री शंकर चौधरी को हराया था।

'अल्पेश ने भाजपा उम्मीदवारों की जीत के लिए प्रचार किया'

'अल्पेश ने भाजपा उम्मीदवारों की जीत के लिए प्रचार किया'

भावसिंह ने यह भी कहा कि अल्पेश ठाकोर ने लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की जीत के लिए प्रचार किया था। कांग्रेस से निकाले जाने के बाद अल्पेश ठाकोर भाजपा नेताओं के संपर्क में आए। राधनपुर के पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने अल्पेश ठाकोर का समर्थन किया। बनासकांठा लोकसभा सीट जीतने के बाद अब रूपाणी सरकार के कैबिनेट मंत्री परबत पटेल अपनी विधानसभा सीट खाली कर देंगे और शंकर चौधरी को उस सीट से टिकट मिलने की संभावना है।

'अल्पेश ने कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया'

'अल्पेश ने कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया'

राधनपुर में आयोजित सामूहिक शादी में शामिल हुए भावसिंह राठौड़ ने कहा कि अल्पेश ठाकोर जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया है। बनासकांठा लोकसभा सीट पर अल्पेश ठाकोर ने अपना ठाकोर नेता कांग्रेस के उम्मीदवार के सामने रखा था, लेकिन वह चुनाव हार गया है। अल्पेश फिर से राधनपुर से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+