स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास धधकी आग, ऊंची लपटें उठती देख पर्यटकों के हो गए रौंगटे खड़े

Gujarat News, गांधीनगर। गुजरात में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के पास एक गोदाम में आग धधक उठी। आग की लपटें इस कदर उठीं जैसे कोई ज्वालामुखी विस्फोट हुआ हो। आधी रात अचानक ऐसी आग देख पर्यटकों के रौंगटे खड़े हो गए। हालांकि, स्थानीय लोगों की सूझबूझ के चलते कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।

gandhinagar, fire broke out, Gujarat, Statue of Unity, fire broke out near Statue of Unity, fire incident, World Tallest Statue, fire near the Statue of Unity, गुजरात, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास आग

घटना केवड़िया कॉलोनी स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) के पास ट्रेंट सिटी की है। यहां गोडाउन में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची 3 फायर टेंडर्स ने इस आग पर काबू पाया। वहीं, देर रात ये हादसा होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

इसलिए नहीं हुआ बड़ा नुकसान

इसलिए नहीं हुआ बड़ा नुकसान

जहां यह आग लगी, वहां से 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' तो नजदीक है, लेकिन इस स्थान पर रहने के लिये कोई खास जगह जैसे गेस्ट हाउस या होटल्स नहीं बने हैं। ऐसे में पर्यटक यहां की टेंट सिटी में आकर रुकते हैं। अगर, नजदीक ही बसावट होती तो यह आग और भी जगह फैल सकती थी।

होटल और पूल बनवाना चाहती है सरकार

होटल और पूल बनवाना चाहती है सरकार

बता दें कि, इस इलाके में सरकार अभी होटल-स्विमिंग पूल इत्यादि बनवाने के लिए निवेशकों को न्यौता दे रही है। निजी होटल संचालकों को आॅफर दिए जा रहे हैं। 31 अक्टूबर को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' की प्रतिमा का अनावरण किया था, तब सरकार ने यहां पर्यटकों के ठहरने के इंतजाम करने की भी बात कही थी। उस पहले दिन ही करीब 27 हजार लोग स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने पहुंचे ​थे।

दुनिया में सबसे ऊंची है सरदार की ये प्रतिमा

दुनिया में सबसे ऊंची है सरदार की ये प्रतिमा

सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में बनवाई गई स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सरदार सरोवर डैम के पास 182 मीटर ऊंचाई के साथ दुनिया में सबसे ऊंची (World's Tallest Statue) हे। इसे बनाने में 2989 करोड़ की लागत आई थी।

इतनी है टिकट की कीमत

इतनी है टिकट की कीमत

इस प्रतिमा को देखने के लिए बच्चों का टिकट दर 60 रुपए जबकि, व्यस्कों के लिए 350 रुपए रखा गया है। वहीं, 3 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए एंट्री फ्री रखी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+