लड़की से Hello सुनना है तो 50 हजार रुपए, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश

गांधीनगर। अहमदाबाद में पुलिस ने लड़कियों से दोस्ती और अकेली म​हिलाओं से संबंध बनाने का लालच देकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। ये गिरोह शहर के कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। पुलिस ने ​दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

पांच साल से चल रहा था कॉल सेंटर

पांच साल से चल रहा था कॉल सेंटर

पुलिस के मुताबिक, अहमदाबाद के निकोल इलाके में पिछले पांच से कॉल सेंटर चल रहा था। इसका मास्टरमाइंड केतन राणा है। केतन के साथ विजय भट्टी, विजय वाघेला, मनीषा वाला और रूपल पटेल को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। केतन का एक साथी भरत है, जो फरार हो चुका है। वह सूरत से पैसे जुटाने के लिए काम कर रहा था।

अखबार में निकालते थे विज्ञापन

अखबार में निकालते थे विज्ञापन

पुलिस की जांच में पता चला है कि ये लोग अखबारों में विज्ञापन देते थे और दो मोबाइल नंबर देते थे। अगर कोई उन्हें कॉल करता था तो उन्हें लालच दिया जाता था कि कुछ महिलाओं के पति विदेश में रहते हैं। अगर उनके साथ संबंध रखते हैं तो आपको प्रति माह 10 से 20 हजार रुपए मिलेंगे। अगर कोइ व्यक्ति हां बोलता तो उससे प्रोसेसिंग फीस के नाम पर रुपए ऐंठे जाते थे। पुलिस के मुताबिक, किसी ने 9 लाख तो किसी ने 3 लाख रुपए तक गवाएं हैं। पुलिस ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति बात करना चाहता तो उसे लड़की से बात करवाई जाती थी। लड़की का 'हैलो' सुनने का 50 हजार रुपए लिया जाता था।

एक आरोपी फरार

एक आरोपी फरार

पुलिस ने गैंग के पास से सात रजिस्ट्रार जब्त किए हैं। पुलिस जांच कर रही है कि कितने इस गेंग में शामिल हैं। अहमदाबाद साइबर क्राइम ने आरोपियों को रिमांड पर लेने का फैसला किया है। फरार युवक भरत को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। भरत पीड़ितों के रुपए सूरत से निकालता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+