गुजरात: चुनाव प्रचार के लिए हवाई यात्राओं पर हर घंटे हो रहा 4 लाख तक का खर्च, हार्दिक को मिला चॉपर

Gujarat News In Hindi, गांधीनगर। गुजरात में लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए हवाई यात्राओं पर हर घंटे एक से चार लाख रुपए तक खर्च हो रहे हैं। यहां कांग्रेस और भाजपा दोनों बड़े दलों ने हेलीकॉप्टर एवं चार्टर प्लेन किराए पर लिए हैं। कांग्रेस ने हार्दिक को बतौर स्टार प्रचारक हेलीकॉप्टर मुहैया कराया है, वहीं भाजपा ने कांग्रेस से भी ज्यादा नेताओं को यह सुविधा दी है। इन हवाई साधनों के लिए घंटे के हिसाब से पेमेंट करना पड़ता है।

सरकारी हेलीकॉप्टर-विमान से प्रचार पर रोक, दलों ने किराए पर लिए

सरकारी हेलीकॉप्टर-विमान से प्रचार पर रोक, दलों ने किराए पर लिए

गुजरात में इंडस्ट्रीयलिस्ट और एविएशन सेक्टर में जिनके पास हवाई साधन हैं, उनसे दलों ने संपर्क किया। जिसके बाद यह जानकारी सामने आई कि कांग्रेस-भाजपा दोनों एक घंटे की यात्रा के लिये एक से चार लाख रुपये तक का किराया चुका रहे हैं। बता दें कि, आचार संहिता के कारण गुजरात में सरकारी हेलीकॉप्टर या विमान का उपयोग नहीं किया जा सकता। ऐसे में राष्ट्रीय नेताओं औऱ स्टार प्रचारकों के लिए, दलों ने निजी कंपनियों से संपर्क किया है।

भाजपा ने कांग्रेस से ज्यादा नेताओं को यह सुविधा दी

भाजपा ने कांग्रेस से ज्यादा नेताओं को यह सुविधा दी

गुजरात में यह देखा गया है कि भाजपा के पास हेलीकॉप्टर और विमान कांग्रेस से अधिक हैं। भाजपा ने 3 विमान और 2 हेलीकॉप्टर किराए पर लिए हैं, जबकि कांग्रेस ने 2 हेलीकॉप्टर और 1 विमान को काम पर रखा है। इन वाहनों को प्रति घंटे एक लाख से चार लाख रुपये तक का किराया दिया गया।

ये हैं दोनों दलों के स्टार प्रचारक

ये हैं दोनों दलों के स्टार प्रचारक

भाजपा नेताओं में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, पार्टी अध्यक्ष जीतू वाघानी और भाजपा के स्टार प्रचारकों के नेता इन हवाई साधनों का उपयोग कर सकते हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के राजीव सातव, अमित चावड़ा, परेश धानानी और राष्ट्रीय स्तर के स्टार प्रचारक हवाई वाहनों का उपयोग करते हैं। कांग्रेस ने पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता और कांग्रेस के युवा नेता हार्दिक पटेल को एक चॉपर दिया है, उन्हें एक सप्ताह में 50 जनसभाएं करने का जिम्मा सौंपा गया।

गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+