हाईवे पर अंधेरे में खड़े ट्रक से टकराई एक्टिवा, बिना हेलमेट के सवार युवती की मौत, मां गंभीर
गांधीनगर। गुजरात में वडोदरा के निकट नेशनल हाईवे-48 पर खड़े एक ट्रक से अंधेरे में एक्टिवा सवार युवती की टक्कर हो गई। इस टक्कर में युवती का मौके पर ही दम टूट गया। वहीं, एक्टिवा पर युवती के पीछे बैठी उसकी मां भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बताया कि युवती के सिर पर हेलमेट नहीं थी। यदि उसने हेलमेट पहना होता, तो जान बच सकती थी। वहीं, पुलिस ने भी कहा कि युवती के सिर पर ही काफी चोटें लगी थीं। वह हेलमेट पहने होती हो तो शायद बच जाती।

सख्ती के बाद भी युवती बिना हेलमेट एक्टिवा चला रही थी
मृतका की पहचान 19 वर्षीय उन्नति उपाध्याय के रूप में हुई। पता चला है कि गुरुवार की रात को अपनी मां के साथ तरसाली स्थित हाॅस्पिटल गई थी। वहां से लौटते हुए वह हाईवे पर मातृच्छाया रेस्टारेंट के पास एक खड़े ट्रक से टकरा गई। उस वक्त अंधेरा था और ट्रक की बैकलाइट जली हुई नहीं थी। इससे उसे ट्रक नजर नहीं आया था। हालांकि, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि युवती बिना हेलमेट के स्कूटी चला रही थी। सरकार की सख्ती के बाद भी युवती ने हेलमेट नहीं पहना था। हेलमेट के रहते वह बच सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications