गुजरात: मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से मिले कांग्रेस MLA अल्पेश ठाकोर, क्या हुईं बातें?
Gujarat News, गांधीनगर। गुजरात के कांग्रेस विधायक और ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर (Alpesh thakor) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री विजय रूपानी से भेंट की। दोनों की यह मुलाकात चर्चा का विषय बन गई, क्योंकि रूपाणी जहां भाजपा से हैं, वहीं अल्पेश कांग्रेसी हैं और वे विपक्ष की भूमिका अदा करते हैं रहे हैं।

रूपाणी और अल्पेश के बीच क्या बात हुई?
दोनों नेताओं के बीच क्या बता हुई, इसे लेकर दोनों के करीबी लोग कुछ बता नहीं पा रहे। हालांकि, पुलिस सूत्रों के अनुसार, अल्पेश ने ठाकोर सेना के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से बात की। उन्होंने कहा कि पुलिस ठाकोर सेना के कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है।
कोई राजनीतिक एजेंडा तो नहीं?
वहीं, इस बैठक के पीछे राजनीतिक एजेंडे की संभावना जताई जा रही हैं। जानकारों के मुताबिक, ऐसी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है, क्योंकि हाल ही में अल्पेश ठाकोर ने राज्य कांग्रेस इकाई के कामकाज के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। वह राज्य कांग्रेस द्वारा बुलाए गए पार्टी विधायकों की बैठक में अनुपस्थित रहे हैं।

मुख्यमंत्री बोले- रुटीन मीटिंग थी
इस बैठक के बारे में पूछे जाने पर, मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने उत्तर गुजरात में एक समारोह के मौके पर कहा कि यह एक नियमित बैठक थी। उन्होंने कहा कि हमारे विधायक विभिन्न मुद्दों के लिए मुझसे मिलते रहते हैं, जिसमें कांग्रेस के विधायक भी होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications