गुजरात: कांग्रेस ने छेड़ी अल्पेश ठाकोर से विधायक पद छीनने की मुहिम

गांधीनगर। पूर्व कांग्रेस नेता और विधायक अल्पेश ठाकोर के पद को रद्द करने के लिए गुजरात कांग्रेस के नेताओं ने अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी को आवेदन पेश किया। इस बीच, भाजपा के द्वारका विधानसभा सीट के विधायक पबुभा मानेक को भी अदालत के आदेश अनुसार हटाने की मांग की है। जब कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल विधान सभा में गया, तब पुलिस का पहरा लगाया गया था। विधानसभा अध्य़क्ष के कहने पर पुलिस ने मीडियाकर्मियों को भी विधानसभा परिसर में प्रवेश को रोक दिया था।

विधानसभा अध्यक्ष से मिले

विधानसभा अध्यक्ष से मिले

विपक्ष के नेता परेश धानानी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित चावड़ा और पार्टी के विधायक विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी से मिलने गए थे। कांग्रेस ने कहा कि हमने अल्पेश ठाकोर को पार्टी से निलंबित कर दिया है ताकि उनका विधायक पद रद्द कर दिया जाए। इसके अलावा, द्वारका के भाजपा विधायक पबुभा मानेक के विधायक पद को भी रद्द करने की मांग की गई थी। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि विधायक अल्पेश ठाकोर के पद को रद्द करने के लिए सुनवाई होने वाली है। सुनवाई पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही पूरी की जा सकती है। कांग्रेस ने धमकी दी कि अगर अल्पेश ठाकोर को विधायक के पद से अयोग्य नहीं ठहराया गया, तो हम अदालत का सहारा लेंगे। कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष पर आरोप लगाया है कि वह भाजपा के सदस्यों और उनका समर्थन करने वाले सदस्यों को बचाने के लिए पक्षपातपूर्ण प्रवृत्ति रख रहे हैं।

कांग्रेस ने लगाया आरोप

कांग्रेस ने लगाया आरोप

विधानसभा परिसर में कांग्रेस उपाध्यक्ष शैलेश परमार का कहना है कि संविधान के नियम केवल कांग्रेस के लिए लागू किए गए हैं। कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफा देने के बाद तुरंत ही उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिये थे क्योंकि वह भाजपा से जुड़ रहे थे। लेकिन भाजपा विधायक का इस्तीफा अदालत के आदेश के बाद भी नहीं लिया गया है। कांग्रेस के पूर्व नेता अल्पेश ठाकोर का विधायक पद सरकार रद्द करना नहीं चाहती है इसलिये विलंब हो रहा है। भाजपा के सदस्यों के लिए विधानसभा के कोई नियम लागू नहीं हो रहे हैं। विधानसभा परिसर में कवरेज के लिये आये टीवी और प्रिन्ट मीडियाकर्मियों को भी पुलिस ने खदेड़ दिया था। कांग्रेस के उपनेता शैलेष परमार ने कहा कि, पुलिस ने मेरी गाड़ी भी रोक दी थी। हमारे और मीडियाकर्मियों के साथ पुलिस का व्यवहार उचित नहीं था।

'हाईकोर्ट का लेंगे सहारा'

'हाईकोर्ट का लेंगे सहारा'

कांग्रेस के विधायक अश्विन कोतवाल ने कहा कि भारतीय संविधान की 10वीं अनुसूची के अनुसार, कांग्रेस ने अल्पेश ठाकोर को अयोग्य ठहराने के लिए प्रस्ताव पारित किया है और वह विधानसभा अध्यक्ष को दिया है लेकिन अध्यक्ष ने हमें सुनवाई के बारे में कुछ बताया नहीं है। विधानसभा अध्य़क्ष अल्पेश ठाकोर के विधायक पद को रद्द नहीं करते है तो हमें गुजरात हाइकोर्ट का आसरा लेना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+