गुजरात में कांग्रेस ने लोकसभा के लिए तय किए 7 नए नाम, अब तक 50% उम्मीदवार घोषित
Gujarat News, गांधीनगर। लोकसभा चुनावों (lok sabha elections 2019) के लिए गुजरात में विपक्षी पार्टी कांग्रेस (Indian National Congress) अपने उम्मीदवारों के चयन में जुटी हुई है। पार्टी ने 7 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इनमें जूनागढ़, राजकोट और पाटणं सीट शामिल हैं। इसी के साथ कांग्रेस 50% उम्मीदवारों को घोषित कर चुकी है। अब कांग्रेस की गुजरात इकाई बचे हुए 13 उम्मीदवारों को चुनने में जुट गई है।

वलसाड से जीतू चौधरी और जूनागढ़ से विधायक पूंजा वंश
प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि घोषित उम्मीदवारों में चार विधायकों को टिकट दिया गया है। चुनाव समिति द्वारा घोषित उम्मीदवारों में बारडोली से पूर्व केंद्रीय मंत्री तुषार चौधरी, वलसाड से जीतू चौधरी और जूनागढ़ से विधायक पूंजा वंश को टिकट दिया गया है। पोरबंदर के विधायक ललित वसोया को भी टिकट दिया गया है।

अब बाकी बची हुई सीटों के लिए जुटी कांग्रेस
इनके अलावा कांग्रेस चुनाव समिति ने पंचमहाल में वीके खांट, राजकोट सीट पर विधायक ललित कगथरा और पाटन सीट पर पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर को टिकट दिया है। हालांकि, अब बाकी बची हुई सीटों के लिए पार्टी को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नाराज नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए कांग्रेस ने अपने मुख्य कार्यालय राजीव गांधी भवन को पुलिस सुरक्षा से सुसज्जित किया है। कार्यालय में तोड़फोड़ नहीं हो, इसके लिए भी इंतजाम किए गए हैं।

10 सीटें ऐसी थीं, जिनके लिए विधायकों ने जोर लगाया
बता दें कि, गुजरात में कांग्रेस के लिए यहां लगभग 10 सीटें ऐसी थीं, जिनके लिए एक दर्जन से अधिक विधायकों ने नामांकन दाखिल किया। दिल्ली से क्षेत्रिय नेताओं की स्क्रीनिंग से समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार घोषित किये जा रहे हैं। अब से पहले तक विपक्षी दल से 12 से अधिक विधायकों ने गुजरात में लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही। सौराष्ट्र के अमरेली निर्वाचन क्षेत्र की सीट से विधायक वीरजी थुमर और सावर कुंडला के विधायक प्रताप दुबात शामिल थे। वहीं, अमरेली सीट के लिए विधायक विरजी थुमर की बेटी जेनी थुमर ने दावा किया।












Click it and Unblock the Notifications