भारत-पाक तनाव: बुलेटप्रूफ जैकेट के साथ अहमदाबाद में तैनात हुए सिपाही, छुट्टी से लौटने के आदेश

Gujarat NEWS, गांधीनगर। अहमदाबाद की पुलिस ने एक नई योजना बनाई है, जो संकट के समय में काम आ सकती है। शहर के प्रत्येक पुलिस स्टेशन में बुलेटप्रुफ जैकेट और हेलमेट के साथ दो पुलिस कर्मचारियों को तैयार किया गया है। राज्य के अन्य शहरों में भी इस प्रकार के कुछ आदेश दिये हैं।

पुलिस अफसरों की बैठक

पुलिस अफसरों की बैठक

राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्य के पुलिस अफसरों के साथ एक बेठक का आयोजन किया जिसमें गृह राज्यमंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा, राज्य के पुलिस चीफ शिवानंद झा समेत पुलिस के आलाधिकारी शामिल थे। इस बैठक मे राज्य के सरहदी सुरक्षा, इंटरनल सुरक्षा, आतंकवाद, सर्जिकल स्ट्राइक, भारत-पाक तनाव जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई थी।

शहर में निगरानी

शहर में निगरानी

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है उसको ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद की पुलिस ने कोई भी आपत्ति आने से पहले सजग होने की ठान ली है। शहर के पुलिस आयुक्त ने संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखने और वाहन चेकिंग के लिये आदेश दिये हैं। शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर हथियारधारी गार्ड भी तैनात कर दिया है।

हर थाने में सशस्त्र गार्ड

हर थाने में सशस्त्र गार्ड

शहर की पुलिस को आवश्यक हथियार, बुलेटप्रुफ जैकेट औऱ हेलमेट देने के लिये पुलिस मुख्यालय ने इंतजाम किया है। शहर के प्रत्येक पुलिस स्टेशन में दो सशस्त्र गार्ड तैनात होंगे।

बुलेटप्रुफ जैकेट और हेलमेट भी

बुलेटप्रुफ जैकेट और हेलमेट भी

कॉन्सटेबल्स को बुलेटप्रुफ जैकेट और हेलमेट भी दिया जा रहा है। इसके इलावा हवाई हमले की दहशत के बीच पुलिस कोई भी स्थिति को हल्के से नहीं ले रही है।

पुलिस को किया सतर्क

पुलिस को किया सतर्क

राज्य के पुलिस चीफ के आदेश के बाद, अहमदाबाद के इलावा वडोदरा, राजकोट और सूरत में भी पुलिस को सतर्क कर दिया है। अगर कोई पुलिस कर्मचारी को छुट्टी लेनी हो तो अब मुश्किल पड़ जायेगी, क्योंकि पुलिस चीफ ने आदेश दिया है कि, कोइ भी कर्मचारी छुट्टी पर है तो उसे वापस बुलाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+