बीएसएफ ने इस शहर में लगाए 32 हजार पौधे, 'ग्रीनिंग द नेशन' प्रोग्राम चला रहे फौजी
गांधीनगर। राजस्थान एवं गुजरात से लगते पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्यूटी करने वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान पेड़ पौधों के अभियान भी चला रहे हैं। इन जवानों ने गांधीनगर परिसर के साथ-साथ गुजरात सीमान्त के अधीन सभी मुख्यालयों में 32 हजार पौधे लगाए हैं। ये जवान 'ग्रीनिंग द नेशन' प्रोग्राम चला रहे हैं, जिसके तहत धरती को हरा-भरा करने के प्रयास करते रहते हैं।

गुजरात सीमान्त के महानिरीक्षक जी. एस. मलिक ने बताया कि, उनकी अगुवाई में बीएसएफ के गांधीनगर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें देश के प्रहरियों ने गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत वृक्ष रोपे। मलिक ने कहा- ''बीएसएफ के जवान देश और सीमावर्ती क्षेत्रों में अपने सभी संस्थानों में नियमित रूप से पौधारोपण अभियान लगातार जारी रखे हुए हैं।''

इधर, यह महिला लगा चुकी है 30 हजार से ज्यादा पेड़-पौधे
गुजरात में सूरत की रहने वाली 27 साल की एक कैंसर पीड़ित महिला 30 हजार से ज्यादा पेड़-पौधे लगा चुकी हैं। इस महिला का नाम है- श्रुचि वडालिया। वो कहती हैं कि, जब मुझे पता चला कि मैं ब्रेन ट्यूमर की शिकार हूं, तो ही मैंने फैसला कर लिया कुछ अच्छे काम ही करूंगी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें बताया कि ब्रेन ट्यूमर अंतिम स्टेज में पहुंच गया है। यानी, वे बेहद मुश्किलात में जी रही हैं। किंतु यह जानने के बाद भी श्रुचि वडालिया अपने पथ से डिगी नहीं, बल्कि रोज कहीं न कहीं पेड़ लगाती रहीं। वह 2 साल में 30 हजार से ज्यादा पेड़-पौधे लगा चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications