गांधीनगर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी आनंदीबेन पटेल, बेटी अनार भी नहीं उतरेंगी
Gandhinagar news, गांधीनगर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना होने की वजह से मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है और अपनी बेटी अनार पटेल के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया है। गांधीनगर सीट के लिए केवल दो नाम हैं जिनमें एक नाम अमित शाह और दूसरा नाम लालकृष्ण आडवाणी का है।

प्रदेश की राज्यपाल और गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल पांच दिवसीय दौरे पर गुजरात आई थीं। यह अटकलें थीं कि वह गुजरात के लंबे दौरे के कारण लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी के लिये पार्टी को दावा पेश करेगी। आनंदीबेन को गांधीनगर लोकसभा टिकट देने के लिये उनके समर्थकों ने पार्टी पर्यवेक्षकों को लिखित रूप में प्रस्ताव पेश किया था। लेकिन आनंदीबेन ने चुनाव लड़ने के इनकार कर दीया है। भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक में आनंदीबेन पटेल के नाम के दावे को भी सूचि से हटा दिया है।
पार्टी सूत्रों ने कहा कि आनंदीबेन पटेल के समर्थक उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ाना चाहते थे, लेकिन पार्टी में विवाद बढ़ने के बाद, आनंदीबेन के समर्थकों ने कहा कि उन्होंने आनंदीबेन और उनकी बेटी अनार पटेल के लिए टिकट की मांग को वापस ले लिया है। उनका कहना है कि आनंदीबेन पटेल अपनी बेटी को राजनीति में लाना नहीं चाहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications