गुजरात में 87,500 रुपए की कीमत के नकली नोट जब्त, एसओजी ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया

गांधीनगर। गुजरात में वडोदरा से विशेष अभियान समूह (एसओजी) के दस्ते ने 87,500 रुपए की कीमत के नकली नोट बरामद किए। यह नोट शहर के संगम स्क्वायर इलाके से 2 लोगों से मिले। एसओजी ने अभिषेक सुर्वे और सुमित नांबियार नाम के दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार ​कर लिया। एसओजी के एक अधिकारी ने बताया, ''उन लोगों के बारे में हमें एक गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम संगम स्क्वायर एरिया में गई। जहां दोनों से 87,500 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए, जिनमें 500 रुपये के 175 नोट नकली थे।

500 rupees currency note

एसओजी के अधिकारी के मुताबिक, अभी उन लोगों से पूछताछ की जा रही है। उनके पास ये नोट कहां से आए और वे किन्हें पहुंचाना चाहते थे, ये पता किया जाएगा। बहरहाल, अभिषेक सुर्वे और सुमित नांबियार पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई बुधवार को की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+