घर के सामने खड़ी 70 साल की वृद्धा को खेत में खींच ले गया तेंदुआ, 700 मीटर दूर मृत मिली
गांधीनगर। गुजरात में अमरेली जिला स्थित खंभा तालुका में 70 साल की एक वृद्धा की तेंदुए के हमले में मौत हो गई। वह अपने घर के सामने खड़ी थी, तभी तेंदुआ उसे खेत में खींच ले गया। पता चलने पर परिजनों ने वृद्धा की तलाशी की। काफी देर बाद वृद्धा 700 मीटर की दूरी पर पड़ी मिली। तेंदुए ने उसे नोंच खाया था, उसकी लाश ही बरामद हो सकी। वन अधिकारियों के अधिकारियों ने बताया कि घटना शुक्रवार तड़के को हुई। शनिवार सुबह तक तेंदुए को तलाश गया मगर वह कहीं नजर नहीं आया।

जूनागढ़ वन्यजीव क्षेत्र के मुख्य वन सरंक्षक डी. टी. वसवदा ने बताया कि जिस वक्त महिला पर तेंदुआ का हमला हुआ, तब वह मुंजीयासर गांव में अपने घर के ही सामने खड़ी थी। तेंदुआ उसे खींचकर खेत में ले गया थी। वृद्धा का नाम नानूबेन परमार था। नानूबेन की लाश को गिर पूर्वी प्रभाग के वन कर्मियों ने खोजा।
वन कर्मियों ने यह भी कहा कि आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के आसपास पिंजड़े लगाए गए हैं। विगत दो महीनों में क्षेत्र में 2 महिलाओं को तेंदुए ने मार डाला है। जबकि, पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। तेंदुओं के हमलों की 7 घटनाएं सामने आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications