गुजरात में महोर नदी के संगम पर गणपति विसर्जन के बाद नहा रहे 10 लोग डूबे, 6 की मौत
गांधीनगर। गुजरात में खेड़ा जिले की कपड़वंज तालुका में वरासी-महोर नदी के संगम पर गणपति विसर्जन करने आए 10 लोग डूब गए। प्रतिमा को नदी में विसर्जित करने के बाद सभी लोग नहा रहे थे, तभी गहराई में डूबने लगे। उनमें से 6 की मौत हो गई, जबकि दो युवकों को दमकल विभाग ने बचा लिया। बाकी लापता हो गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) एवं अन्य टीम के सदस्यों ने मृतकों को खोजा। यह हादसा शनिवार रात को हुआ। इससे पहले यहां वात्रक नदी में भी छह लोगों की डूबने से मौत हो गई थी।
संवाददाता के अनुसार, कपड़वंज में पिछले तीन वर्षों से अब तक काफी लोग डूब चुके हैं। यहां महोर-वरासी नदी का संगम गहराई के लिए जाना जाता है। मगर, जिन लोगों को पता नहीं होता वे हादसे का शिकार हो जाते हैं। संगम पर प्रशासन ने गणेश विसर्जन की व्यवस्था की है। हालांकि, लोगों को गहराई में जाने से नहीं रोका जाता। शनिवार की देर शाम जब हरिजनवास के रहने वाले दर्जनभर लोग गणेश विसर्जन के लिए आए तो विसर्जन स्थल से कुछ दूर नदी में नहाने लगे। जिसमें छह युवक गहरे पानी में डूब गए। अन्य लोगों के हल्ला मचाने पर पुलिस और दमकल कर्मियों ने पानी में कूदकर 2 युवकों को बचाया। जबकि अन्य की मौत हो गई।
यहां
भी
डूबे
कई
लोग
अरावली
जिले
के
धानसुरा
तालुक
में
खादोल
गांव
में
भी
शुक्रवार
शाम
को
6
लोग
डूब
गए।
वे
भी
गणेश
की
प्रतिमा
का
विसर्जन
करने
के
बाद
नदी
में
नहा
रहे
थे।
तभी
यह
घटना
हुई।
दमकल
कर्मियों
ने
काफी
खोजबीन
के
बाद
4
युवकों
का
शव
देर
रात
बरामद
कर
पोस्टमोर्टम
के
लिए
भिजवा
दिया।
पिछले
साल
इसी
स्थान
पर
डूबने
से
10
लोगों
की
मौत
हो
गई
थी।