UP News: पटाखा गोदाम में विस्फोट, पांच लोगों की मौत, आसपास के मकान भी ढहे, इलाके में दहशत

Firozabad UP News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में एक मकान में स्थित पटाखा गोदाम में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि उसे मकान के आसपास बने हुए मकान भी ढह गए। वह इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

मरने वालों में 3 साल का एक मासूम लड़का और डेढ़ साल का उसका भाई भी शामिल है। वही इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। विस्फोट के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई।

Explosion in firecracker warehouse

विस्फोट के बाद स्थानीय लोगों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। रात में ही रहता और बचाव कार्य शुरू किया गया जो सुबह तक चलता रहा।

यह पूरा मामला फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का है। इस बारे में जानकारी देते हुए आगरा रेंज के आगे दीपक कुमार द्वारा बताया गया कि एक घर में रखे हुए पटाखे में विस्फोट हो गया। विस्फोट होने से पास की एक मकान की छत ढह गई।

पुलिस द्वारा मलबे से 10 लोगों को बाहर निकाला गया। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इधर बाद में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इस तरह इस घटना में कुल पांच लोगों की मौत हुई है।

अधिकारियों द्वारा यह भी कहा गया की घनी आबादी वाले क्षेत्र में किस तरीके से पटाखे के गोदाम की अनुमति दी गई। इस मामले को लेकर भी जांच किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई होगी।

इन लोगों की हुई है मौत
बताया जा रहा है कि इस हादसे में नौशहेरा गांव निवासी मीरा देवी, अमन कुशवाहा, गौतम कुशवाहा‚ इच्छा‚ अभिनय लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग काफी नाराज दिखे। लोगों की पुलिस से भी झड़प हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+