गोवा में तैनात नौसेना कर्मी की पत्नी ने डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, बताई ये वजह
फिरोजाबाद। गोवा में तैनात फिरोजाबाद निवासी भारतीय नौसेना के एक कर्मी की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि संपत्ति के लालच में पत्नी ने ही डंडे से पीट-पीटकर हत्या की है। बता दें, नौसेना कर्मी कौशलेंद्र सिंह चौहान फिरोजाबाद जिले के नवादा गांव का रहने वाला था। गोवा पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सिर में डंडा मारकर की हत्या
कौशलेंद्र सिंह चौहान नौसेना में विमान हैंडलर के तौर पर काम करते थे। वह दक्षिण गोवा के वास्कोडिगामा उप जिला में नौसेना के एक अड्डे आईएनएस हंस पर तैनात थे। गोवा में वह अपनी पत्नी के साथ रहते थे। जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात को कौशलेंद्र की पत्नी ने उसके सिर में डंडा मार दिया था। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पत्नी ने बताई ये वजह
गोवा पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने कहा कि कौशलेंद्र शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। आए दिन पिटाई करने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। हालांकि, मृतक के पिता सुरेंद्र सिंह चौहान का आरोप है कि बहू ने संपत्ति के लिए उनके बेटे की हत्या की है।












Click it and Unblock the Notifications