क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

दुनिया का सबसे बुजुर्ग इंसान, 24 साल पहले खुदवाई थी कब्र लेकिन अब भी है जिंदा

By Brajesh Mishra
Google Oneindia News

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे उम्रदराज इंसान को लेकर हर बार नए-नए दावे सामने आते रहे हैं। अब इंडोनेशिया के म्बाह गोथो ने अपनी उम्र 145 साल होने का दावा किया है। अब तक यह रिकॉर्ड फ्रांस की जेनी कालमेंट (122) के नाम था।

mbah gotho

अपनी उम्र को साबित करने के लिए गोथो ने बाकायदा दस्तावेज भी पेश किए हैं, जिनके मुताबिक उनका जन्म 1870 में हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपनी इतनी लंबी आयु से खुश नहीं हैं और मौत चाहते हैं। उन्होंने बताया कि आंखें कमजोर होने की वजह से वह टीवी नहीं देख पाते लेकिन रेडियो सुनकर अपना समय काटते हैं।

<strong>पढ़ें: आखिर मोदी ने क्यों नहीं लिया उस महिला टीचर का नाम?</strong>पढ़ें: आखिर मोदी ने क्यों नहीं लिया उस महिला टीचर का नाम?

24 साल पहले ही खुदवा ली थी कब्र
बताया जा रहा है कि गोथो ने अपनी मौत को लेकर पहले भी अटकलें लगाई थीं और 1992 में उन्होंने बाकायदा अपनी कब्र भी खुदवा ली थी, हालांकि वह इसके 24 साल बाद भी जीवित हैं। गोथो कि चार पत्नियों, भाइयों और बच्चों की भी मौत हो चुकी है। इंडोनेशिया के आधिकारिक रिकॉर्ड में गोथो का जन्म दिन 31 दिसंबर 1870 दर्ज है।

oldest man

ये हैं भारत के सबसे बुजुर्ग शख्स
उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले शिवानंद बाबा ने खुद के भारत का सबसे बुजुर्ग इंसान होने का दावा किया है। आधिकारिक दस्तावेजों के मुताबिक उनकी उम्र 120 साल है। बाबा ने बताया कि उनका जन्‍म 8 अगस्‍त 1896 को हुआ था। वह बांग्लादेश के एक गांव में पैदा हुए थे। बाद में वह कोलकाता स्थित एक आश्रम में दीक्षा लेने के बाद वहीं रहने लगे। वह 1979 के आस-पास वाराणसी पहुंचे और वहीं रहने लगे।

पढ़ें: नाबालिग की आंखों पर पट्टी बांधकर गैंगरेप, 25 लोगों पर आरोप

शिवानंद बाबा का दावा है कि उनकी लंबी उम्र का राज शारीरिक संबंधों और मसालों से दूरी है। बाबा ने बताया कि उन्होंने कभी शादी नहीं की। वह रोजाना सुबह तीन बजे उठकर योग और प्राणायाम करते हैं। यही उनकी लंबी उम्र की वजह है।

Comments
English summary
World's oldest man Mbah Gotho 145 year old is an indonesian. His age is twice the average life expectancy of Indonesians that stands at 70 years.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X