Video: प्लेन हुआ क्रैश तो अब ऐसी बचेगी यात्रियों की जान
नयी दिल्ली। साल 2015 कई बड़ी विमान हादसों का गवाह रहा है। सैकड़ों लोगों की जानें विमान हादसे में गई, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। प्लेन क्रैश के दरान यात्रियों की जान बचाई जा सकेगी। एक वैज्ञानिक ने ऐसे विमान का डिजाइन पेश किया है जो दुर्घटनाग्रस्त होने के बावजूद भी यात्रियों को सुरक्षित रखेगा।
अमेरिकन एस्ट्रोनॉट डेविड एलेक्जेंडर वुल्फ ने सोशल मीडिया पर एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे प्लेन क्रैश के दौरान लोगों की जान बचाई जा सकेगी। ये वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में एक प्लेन को क्रैश होते हुए दिखाया गया है। जिसमें बताया गया है कि कैसे परमानेन्ट अटैच्ड कैबिन को डिटैचेबल कैप्स्युल से रिप्लेस किया जा सकता है। इसके बाद डिटैचेबल कैप्स्युल में टेक्नोलॉजी की मदद से दो बिल्ट-इन पैराशूट लगाते हुए बताया गया है। देखिए वीडियो...