तो नास्त्रेदमस ने कर डाली थी इंदिरा और राजीव की मौत की भविष्यवाणी!
बेंगलुरु। पिछले करीब एक सप्ताह से फ्रेंच भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस का जिक्र काफी हो रहा है। पिछले दिनों रिसर्चर्स ने दावा किया है कि नास्त्रेदमस ने 16वीं सदी में ही आईएसआईएस के सामने आने और इसकी वजह से थर्ड वर्ल्ड वॉर तक के बारे में भविष्यवाणियां कर दी थीं।
नास्त्रेदमस के बारे में कहते हैं कि उन्होंने जिस घटना का भी अनुमान लगाया था, वह एकदम सही साबित हुई। नास्त्रेदमस ने नेपोलियन और हिटलर के सामने आने की बात कई दशकों पहले कह दी थी।
सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी और प्रिंसेज डायना की हत्या के बारे में भी कहा था।
वर्ष 2016 के लिए नास्त्रेदमस की टॉप 10 भविष्यवाणियां
आपको जानकर और भी हैरानी होगी जिस समय नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियां कीं, उस समय किसी को भी अंदाजा नहीं था कि इंदिरा गांधी नामक कोई महिला भारत जैसे किसी देश का प्रतिनिधित्व करेगी।
इसके बाद भी उन्होंने उस समय इंदिरा गांधी और उनके बेटे राजीव गांधी की मौत के बारे में भविष्यवाणी कर दी थीं। विशेषज्ञ मानते हैं कि नास्त्रेदमस ने इस तरह का जो घटनाक्रम लिखा था वह इंदिरा से जुड़ा था।
आइए आज आपको नास्त्रेदमस की उन टॉप 10 भविष्यवाणियों के बारे में बताते हैं जिनके बारे में आजतक माना जाता हैं कि वे सच साबित हुईं।
16वीं सदी में हो गई थी मौत की भविष्यवाणी
नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी,'वह अपने शासन की ओर वापस आएगी। उसके दुश्मन उसके खिलाफ षडयंत्र करेंगे। वह विजेता बनकर उभरेगी। लेकिन तीन से 70 में मौत सुनिश्चित है।' लोग इसे इंदिरा की मौत की भविष्यवाणी मानते हैं। हालांकि यह आज भी एक रहस्य ही है।
क्या कहा था राजीव गांधी के बारे में
नास्त्रेदमस ने कहा था कि एक महान पायलट एक देश का राजा बनेगा। वह एक खाली हुई जगह को भरेगा लेकिन सात वर्ष के बाद उसका साम्राज्य खत्म हो जाएगा और उसे सेना के एक राजद्रोह का सामना करना होगा। सब जानते हैं कि कैसे बोफोर्स की वजह से राजीव को विरोध झेलना पड़ा। उनकी सुरक्षा भी कम हो गई थी। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई।
9/11 भी सही साबित
नास्त्रेदमस ने 9/11 हमलों पर लिखा था कि सेंटर ऑफ अर्थ यानी धरती के केंद्र से एक ज्वालामुखी फटेगा। इसके साथ ही एक नए अरस्तू का जन्म होगा। 1999 के सातवें माह में आतंक का एक नया महाराजा होगा। यहां पर लोग सेंटर ऑफ अर्थ का अंदाजा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से लगाते हैं और अरस्तू को ओसामा बिन लादेन से जोड़कर देखते हैं।
दिन और रात से छीन लिया जाएगा डायना को
ऐसा माना जाता है कि नास्त्रेदमस ने अपनी कुछ लाइनों में प्रिंसेज डायना की मौत की बात कही थी। उन्होंने लिखा था कि पिनल्टमिट यानी आखिरी से पहले ईश्वर का दूत डायना को उसके दिन और बाकी बची जिंदगी से वापस ले लेंगे। यहां पर डायना का मतलब गुरुवार था।
एक तूफान के साथ होगी एक महान व्यक्ति की मौत
नास्त्रेदमस ने लिखा था कि एक महान व्यक्ति एक ही दिन में किसी तूफान का शिकार होगा और गिर जाएगा। मानते हैं कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की मौत के बारे में नास्त्रेदमस ने यह लिखा था। पूर्व राष्ट्रपति केनेडी के भाई की हत्या के ठीक पांच वर्ष बाद जॉन एफ केनेडी की हत्या जून 1968 को नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक आधी रात को ही हुई थी।
बताया था महामारी
नास्त्रेदमस ने अपनी एक भविष्यवाणी की एक लाइन में लिखा था एक बड़ी मुसीबत की वजह से इंसानी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा खत्म हो जाएगा। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह भविष्यवाणी परमाणु हमले से ही जुड़ी थी।
यूरोप की गहराईयों में होगा जन्म
नास्त्रेदमस ने 16वीं सदी में लिखा था कि पश्चिम यूरोप की गहराईयों में एक बच्चे का जन्म होगा जो अपने शब्दों से अपनी सेना को प्रभावित करने की शक्ति वाला होगा। उसकी प्रसिद्धि बढ़ेगी और वह दुनिया पर शासन करने की ओर अग्रसर होगा।
आज तक नास्त्रेदमस की महान भविष्यवाणी
हिटलर के उद्भव के साथ ही सेंकेंड वर्ल्ड वॉर की भविष्यवाणी को हिटलर की महान भविष्यवाणी में से एक बताया जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध एक वैश्विक युद्ध था जिसमें वर्ष 1939 से लेकर 1945 तक सेनाओं का प्रयोग बड़े पैमाने पर हुआ था।
आज तक नहीं भूलते यह भविष्यवाणी
फ्रांस के शासकों में से एक नेपोलियन बोनापार्ट के बारे में की गई भविष्यवाणी को भी सही और महान भविष्यवाणी में माना जाता है। नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी नेपोलियन का नाम तक लिख दिया था। उन्होंने हिटलर की ही तरह नेपोलियन की लोकप्रियता और उसका साम्राज्य बढ़ने की भविष्यवाणी की थी।
आए थे समाज में बड़े बदलाव
789 से 1799 फ्रांस की क्रांति के दौरान दुनिया का वह समय था जब फ्रेंच और यूरोपियन समाज कई बड़े सामाजिक और राजनीतिक बदलावों से गुजा था। नास्त्रेदमस की इस क्रांति से जुड़ी भी हर बात सही साबित हुई थी।