जॉर्डन की ग्लैमरस क्वीन रानिया से मिलीं बॉलीवुड सुंदरी प्रियंका चोपड़ा, बताया प्रेरणास्रोत
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा जॉर्डन की यात्रा से वापस लौट आई हैं, अपनी इस यात्रा के आखिरी दिन प्रियंका ने यहां की रानी रानिया अब्दुल्ला से मुलाकात की। इस मुलाकात को बेशकीमती बताते हुए प्रियंका ने कहा कि रानी से मिलकर वह खुद को खुशकिस्मत और सम्मानित महसूस कर रही हैं। प्रियंका ने अपनी और क्वीन की तस्वीर भी शेयर की है।
लहंगे में अनुष्का, शेरवानी में कोहली... कहीं इरादा सगाई का तो नहीं...तस्वीरें वायरल
|
रानिया वास्तव में प्रेरणास्रोत हैं
प्रियंका ने तस्वीर के साथ लिखा कि 'मुझे जॉर्डन की क्वीन रानिया के साथ एक बार फिर मिलने का सौभाग्य और सम्मान मिला..इस बार अम्मान में। सीरियाई शरणार्थी संकट के दौरान जॉर्डन का समर्थन व सहयोग अद्भुत रहा। इनकी संख्याएं चौंका देने वाली हैं, लेकिन दिन प्रतिदिन अच्छा काम जारी है। क्वीन रानिया वास्तव में प्रेरणास्रोत हैं।'
यूनिसेफ की ब्रैंड एम्बेसडर
गौरतलब है कि फिल्मी हसीना प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की ब्रैंड एम्बेसडर है और उसी के तहत वो जॉर्डन गई थीं। हालांकि देश को अपनी इस बेटी पर गर्व होना चाहिए कि वो एक सामाजिक काम कर रही हैं लेकिन पिछले दिनों प्रियंका को सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा था और उन्हें इस दौरे के लिए ट्रोल भी किया गया था।
हर बच्चा मायने रखता है
यूजर्स ने कहा था कि उन्हें विदेशी बच्चों की बजाय अपने देश के बच्चों की ओर ध्यान देना चाहिए। इस पर प्रियंका ने जवाब देते हुए कहा कि वे पिछले एक दशक से यह काम कर रही हैं, एक बच्चे की पीड़ा दूसरे से अलग नहीं हो सकती। हर बच्चा मायने रखता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कहां से ताल्लुक रखते हैं।
जार्डन की क्वीन रानिया काफी यंग दिखाई देती हैं
मालूम हो कि जार्डन की क्वीन रानिया को ग्लैमरस रानियों में गिना जाता है। इस ग्लैमर और फिटनेस के पीछे उनकी योगा और हेल्दी डाइट है। वे अपने दिन की शुरुआत सुबह योगा के साथ करती हैं। इससे उनकी बॉडी टोन्ड और शेप्ड रहती है।
किंग अब्दुल्लाह बिन अल हसन
उनकी शादी जॉर्डन के किंग अब्दुल्लाह बिन अल हसन से हुई है। रानिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका अपना फेसबुक पेज है। वहीं यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भी उनकी सक्रियता दिखाई देती है। उनकी दो बेटियां और दो बेटे हैं।