क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

खुल गया राज...इसलिए महिलाओं के पेट में नहीं पचती कोई बात

Google Oneindia News

नयी दिल्ली। ये माना जाता है कि महिलाएं अपने भीतर कोई भी राज छुपा कर नहीं रख सकती है। छोटी से छोटी बात हो या फिर बड़े से बड़ा राज अगर आप ने किसी महिला को बता दियो तो मान लीजिए किसी वो बात किसी से भी छुपी नहीं रह सकती है। पुराने वक्त की ये बात कि महिलाओं के पेट में कोई भी गुप्त बात अधिक समय तक नहीं टिका सकती आज भी लागू होती है। महिलाएं जाने-अंजाने में वह बात किसी न किसी को बता ही देती हैं। लेकिन क्या आप इसकी वजह जानते हैं। [ न्यूटन की भविष्यवाणी- 2060 में खत्म हो जाएगी दुनिया, जानिए कैसे किया था कैलकुलेशन? ]

women

इसका कारण पैराणिक कथाओं से जुड़ा है जो आज भी भारत के पुराने लोग मानते हैं। महर्षि वेदव्यास द्वारा लिखी गई महाभारत के मुताबिक युधिष्ठिर ने ही नारी जाति को यह श्राप दिया था कि संसार की समस्त स्त्रियां कोई भी गुप्त बात छिपा कर नहीं रख सकेंगी।

[ ऑफर: यहां बच्चा पैदा करने पर फ्री मिलेगा घर और कैश ]

ये श्राप उसने उस वक्त दिया था जब महाभारत युद्ध समाप्त होने के बाद कुंती ने युधिष्ठिर को बताया कि कर्ण तुम्हारा बड़ा भाई था । इसे सुनकर पांडवों को बहुत दुख हुआ। तब युधिष्ठिर ने विधि-विधान पूर्वक कर्ण का भी अंतिम संस्कार किया। कुंती ने जब पांडवों को कर्ण के जन्म का रहस्य बताया तो शोक में आकर युधिष्ठिर ने संपूर्ण स्त्री जाति को श्राप दिया कि आज से कोई भी स्त्री गुप्त बात छिपा कर नहीं रख सकेगी। इसी बात को लोग आज भी मानते हुए कहते हैं कि महिलाएं अपने पेट में राज छुपाकर नहीं रख सकती है।

English summary
Do you Know why Women can not hide anything. Here is the reason.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X