क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

बाल दिवस: चाचा नेहरू ने ही देखा था आधुनिक भारत का सपना

Google Oneindia News

नई दिल्ली| आज बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू का जन्मदिन है। बच्चों से बेहद प्यार करने वाले नेहरू का जन्मदिन इसलिए ही हम बालदिवस के रूप में मनाते हैं। महान लेखक,विचारक और कुशल राजनेता जवाहर लाल नेहरू का जन्म कश्मीरी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। यह परिवार 18वीं शताब्दी के आरंभ में इलाहाबाद आ गया था। इलाहाबाद में बसे इसी परिवार में उनका जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। उनके पिता का नाम पंडित मोतीलाल नेहरू और माता का नाम श्रीमती स्वरूप रानी था।

उनकी प्रारंभिक शिक्षा घर पर ही हुई। 15 वर्ष की उम्र में 1905 में नेहरू इंग्लैंड के हैरो स्कूल में भेजे गए। हैरो में दो वर्ष तक रहने के बाद नेहरू केंब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज पहुंचे जहां उन्होंने तीन वर्ष तक अध्ययन कर विज्ञान में स्नातक उपाधि प्राप्त की। कैम्ब्रिज छोड़ने के बाद लंदन के इनर टेंपल में दो वर्ष बिताकर उन्होंने वकालत की पढ़ाई की।

15 वर्ष की उम्र में 1905 में नेहरू इंग्लैंड के हैरो स्कूल भेजे गए

भारत लौटने के चार वर्ष बाद मार्च 1916 में नेहरू का विवाह कमला कौल के साथ हुआ। कमला दिल्ली में बसे कश्मीरी परिवार की थीं। दोनों की अकेली संतान इंदिरा प्रियदर्शिनी का जन्म 1917 में हुआ। 1929 में लाहौर अधिवेशन में नेहरू कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे। 27 मई 1964 को प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए निधन होने तक नेहरू अपने देशवासियों का आदर्श बने रहे।

<strong>बच्‍चों के लिए काफिला रुकवा देते थे चाचा नेहरू </strong>बच्‍चों के लिए काफिला रुकवा देते थे चाचा नेहरू

धर्मनिरपेक्षता और भारत की जातीय तथा धार्मिक विभिन्नताओं के बावजूद देश की मौलिक एकता पर जोर देने के अलावा नेहरू भारत को वैज्ञानिक खोजों और तकनीकी विकास के आधुनिक युग में ले जाने के प्रति भी सचेत थे।

1929 में लाहौर अधिवेशन में नेहरू कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए

बच्चों के बीच चाचा नेहरू के नाम से मशहूर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने स्वतंत्र भारत का जो स्वरूप आज हमारे सामने मौजूद है, उसकी आधारशिला रखी थी। आधुनिक भारत के निर्माण की राह बनाने के साथ ही उन्होंने देश के भावी सामाजिक स्वरूप का खाका भी खींचा था। दुनिया के पटल पर भारत आज अपने जिन मूल्यों आदर्शो के लिए जाना पहचाना जाता है, उसे स्वरूप प्रदान करने का श्रेय एक हद तक नेहरू को दिया जाना चाहिए।

<strong>कांग्रेस का नेहरु के बहाने मोदी से मुकाबला</strong>कांग्रेस का नेहरु के बहाने मोदी से मुकाबला

आज भले ही कुछ राजनैतिक ताकतों ने नेहरू के विचाऱों को अपनी प्रगति से जोड़ दिया हो लेकिन सच तो यही है कि आधुनिक भारत की नींव नेहरू ने ही रखी थी।

आधुनिक भारत के निर्माता थे चाचा नेहरू

उनके बारे में सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने कहा था, "जवाहर लाल नेहरू हमारी पीढ़ी के एक महानतम व्यक्ति थे। वह एक ऐसे अद्वितीय राजनीतिज्ञ थे, जिनकी मानव-मुक्ति के प्रति सेवाएं चिरस्मरणीय रहेंगी। स्वाधीनता संग्राम के योद्धा के रूप में वह यशस्वी थे और आधुनिक भारत के निर्माण के लिए उनका अंशदान अभूतपूर्व था।"

अपने देशवासियों में निर्धनों तथा अछूतों के प्रति सामाजिक चेतना की जरूरत के प्रति जागरुकता पैदा करने और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान पैदा करने का भी कार्य उन्होंने किया। उन्हें अपनी एक उपलब्धि पर विशेष गर्व था कि उन्होंने प्राचीन हिंदू सिविल कोड में सुधार कर अंतत: उत्तराधिकार तथा संपत्ति के मामले में विधवाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार प्रदान करवाया।

भारत के इस महान सपूत के जन्मदिन पर वन इंडिया परिवार भी उन्हें दिल से याद करता है और उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम करता है।

Comments
English summary
In India, Children's Day is celebrated on 14 November, the birthday of the country's first Prime Minister Jawaharlal Nehru. Jawaharlal Nehru, who was fondly called Chacha Nehru by the kids, emphasized the importance of giving love and affection to children, whom he saw as the bright future of India.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X