क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Chandrayaan 2: जानिए अंतरिक्ष और चांद के बारे में कुछ अजब-गजब बातें

Google Oneindia News

नई दिल्ली। चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम इसरो के प्लान के मुताबिक सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर सका और स्पेस एजेंसी से इसका संपर्क टूट गया,हालांकि ऑर्बिटर की मदद से विक्रम की लोकेशन का पता लग चुका है और उससे संपर्क साधने की पूरी कोशिश की जा रही है, 21 सितंबर तक ही वे लैंडर विक्रम से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं, इसके बाद 'लूनर नाइट' की शुरुआत हो जाएगी।

जानिए अंतरिक्ष और चांद के बारे में कुछ अजब-गजब बातें

जिससे हालात एकदम से बदल जाएंगे क्योंकि चांद की सतह बहुत ज्यादा ठंडी है, साउथ पोल में तो तापमान माइनस में पहुंच जाता है, ऐसे में अब लैंडर विक्रम पर माइनस 200 डिग्री का भी कहर बरपा रहा है। ये तो हुई लैंडर विक्म की बात लेकिन इस ब्रह्मांड में कई ऐसे राज छिपे हैं जिनसे हम साधारण लोग परिचित नहीं हो पाते।

चलिए आपको आज अंतरिक्ष और चांद से जुड़े कुछ ऐसे अद्भुत और दिलचस्प तथ्य बतातें हैं, जिन्हें जानकर हैरान रह जाएंगे आप....

वेल्डिंग फ्यूम की तरह महक आती है स्पेस से...

वेल्डिंग फ्यूम की तरह महक आती है स्पेस से...

  • अंतरिक्ष यात्रियों के अनुसार अंतरिक्ष से सीयर्ड स्टेक, गर्म धातु और वेल्डिंग फ्यूम की तरह महक आती है।
  • अंतरिक्ष में सूट की कीमत लगभग 12 मिलियन डॉलर होती है, मतलब की भारतीय मुद्रा में 75,24,05,400 रुपये के बराबर।
  • बुध और शुक्र हमारे सौर मंडल में केवल दो ग्रह है जिनमें कोई चंद्रमा नहीं हैं।

यह पढ़ें: Chandrayaan 2: 'लैंडर विक्रम' पर मंडराया माइनस 200 डिग्री का खतरा, जानिए क्या कर रहा है ISRO?यह पढ़ें: Chandrayaan 2: 'लैंडर विक्रम' पर मंडराया माइनस 200 डिग्री का खतरा, जानिए क्या कर रहा है ISRO?

4.5 अरब साल पुराना हैं चांद ...

4.5 अरब साल पुराना हैं चांद ...

  • आकाशगंगा की चौड़ाई लगभग 100,000 प्रकाश वर्ष है।
  • सूर्य पृथ्वी से 300,000 गुना बड़ा हैं।
  • प्लेटो पृथ्वी के चंद्रमा से छोटा हैं।
  • चंद्रमा लगभग 4.5 अरब साल पुराना हैं।
  • मंगल ग्रह का दिन 24 घंटे 39 मिनट और 35 सेकंड का होता हैं।
नील आर्मस्ट्रांग ने रचा था इतिहास

नील आर्मस्ट्रांग ने रचा था इतिहास

  • चांद पर सबसे पहला व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग गया था।
  • अंतरिक्ष में तीन मुख्य प्रकार की आकाशगंगाएं Spiral, Elliptical और Irregular हैं।
  • पृथ्वी में वायुमंडल के कारण तारे रात में चमकते है क्योंकि प्रकाश में बाधा उत्पन्न होती हैं।
  • चंद्रमा पर जाने वाला दूसरा आदमी Buzz Aldrin था।
सौर मंडल का 5वां सबसे विशाल प्राकृतिक उपग्रह ..

सौर मंडल का 5वां सबसे विशाल प्राकृतिक उपग्रह ..

  • चंद्रमा का जन्म 4.5 अरब साल पहले पृथ्वी से हुई एक टक्कर के बाद हुआ था।
  • यह सौर मंडल का 5वां सबसे विशाल प्राकृतिक उपग्रह है।
  • पृथ्वी के मध्य से चन्द्रमा के मध्य तक कि दूरी 384, 403 किलोमीटर है। सोवियत राष्ट् का लूना-1 पहला अंतरिक्ष यान था जो चांद के पास से गुजरा था।
  • चंद्रमा से आसमान नीला नहीं बल्कि काला दिखायी देता है क्योंकि प्रकाश का प्रकीर्णन वहां नहीं होता।
  • सूर्य के बाद आसमान में सबसे अधिक चमकदार निकाय चन्द्रमा है,चन्द्रमा की तात्कालिक कक्षीय दूरी, पृथ्वी के व्यास का 30 गुना है।

यह पढ़ें: वायरल हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन के बेबी शॉवर की तस्वीरें, आपने देखी क्या?यह पढ़ें: वायरल हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन के बेबी शॉवर की तस्वीरें, आपने देखी क्या?

Comments
English summary
The south polar region of the moon, receives very little sunlight. Universe is mysterious. so here is some amazing facts about Space, Universe and Moon.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X