क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

23 सितंबर: आज होंगे दिन-रात बराबर, जानिए क्या होगा खास?

Google Oneindia News

नई दिल्ली। आज दिन और रात बराबर होंगे, सबको पता है कि पृथ्वी अपनी धूरी पर घूमती है जिसके कारण दिन और रात होते हैं, जो हिस्सा सूर्य के सामने पड़ता है वहां दिन होता है और जो पीछे वहां रात होती है लेकिन साल में दो बार स्थिति ऐसी बन जाती है जब दिन और रात बराबर होते हैं।

गजब है 'चांद'..कभी 'मामू' तो कभी 'जानू', जानिए 20 रोचक बातेंगजब है 'चांद'..कभी 'मामू' तो कभी 'जानू', जानिए 20 रोचक बातें

इससे पहले इस साल 21 मार्च को ऐसी स्थिति बनी थी। ऐसी स्थिति सूर्य के उत्तरायण और दक्षिणायन के मध्य आने से बनती है। जिससे दिन और रात 12-12 घंटे के होते हैं। ये एक खगोलीय घटना है, आज के बाद से रातें लंबी और दिन छोटे होने शुरू होने लगेंगे।

चंदा को 'मामा' ही क्‍यों कहते हैं, चाचा, ताऊ, फूफा... क्‍यों नहीं?चंदा को 'मामा' ही क्‍यों कहते हैं, चाचा, ताऊ, फूफा... क्‍यों नहीं?

इसी बात पर आईये जानते हैं पृथ्वी के बारे में खास बातें, नीचे की तस्वीरों के जरिए...

दिन और रात बराबर

दिन और रात बराबर

आज दिन और रात बराबर होंगे। इसके लिए हम विषुव या इक्विनॉक्स शब्द का प्रयोग करते हैं। इसका शब्दिक अर्थ होता है - समान। इक्वीनॉक्स शब्द लैटिन भाषा के शब्द एक्वस (समान) और नॉक्स (रात्रि) से लिया गया है।

पृथ्वी का नाम

पृथ्वी का नाम

पृथ्वी अथवा पृथिवी नाम पौराणिक कथा पर आधारित है जिसका महराज पृथु से है। अन्य नाम हैं - धरा, भूमि, धरित्री, रसा, रत्नगर्भा हैं, इसे पुराणों में मां की संज्ञा दी गई है। अंग्रेजी में अर्थ और लातीन भाषा में टेरा। यह सूर्य का तीसरा ग्रह है।

पृथ्वी का घनत्व

पृथ्वी का घनत्व

पृथ्वी का घनत्व पूरे सौरमंडल मे सबसे ज्यादा है। पृथ्वी 34.6% आयरन, 29.5% आक्सीजन, 15.2% सिलिकन, 12.7% मैग्नेशियम, 2.4% निकेल 1.9% सल्फर, 0.05% टाइटेनियम से मिलकर बनी है।

पृथ्वी पर जीवन

पृथ्वी पर जीवन

पृथ्वी की सतह का 70% हिस्सा पानी है। पृथ्वी अकेला ग्रह है जिस पर पानी द्रव अवस्था मे सतह पर उपलब्ध है। पृथ्वी पर ही जीवन हैं क्योंकि यहां ऑक्सीजन है।

चन्द्रमा

चन्द्रमा

चन्द्रमा पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है। यह सौरमंडल का 5वां सबसे विशाल प्राकृतिक उपग्रह है जिसका व्यास पृथ्वी का एक चौथाई तथा द्रव्यमान 1/81 है।पृथ्वी के मध्य से चन्द्रमा के मध्य तक कि दूरी 384, 403 किलोमीटर है।

Comments
English summary
An equinox is an astronomical event in which the plane of Earth's equator passes through the center of the Sun,which occurs twice each year, around 20 March and 23 September.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X