इंसान किन्नर है, इंसानी जीवन खराब है... दीवार पर ये बातें लिख युवक ने की आत्महत्या
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक युवक ने अपने घर में ही गोली मारकर आत्महत्या कर ली। खून से लथपथ युवक का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मां ने बताया कि बेटा पिछने कई दिनों से गुमसुम रहता था। उसने कमरे की दीवार पर इंसान किन्नर है, इंसानी जीवन खराब है... लिखा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पड़ताल के बाद ही वजह स्पष्ट हो सकेगी।
कमरे से आई गोली चलने की आवाज
मामला कटरा अब्दुलगनी जोशियाना मोहल्ले का है। यहां रहने वाले प्रधानाचार्य शिवपाल सिंह व उनकी पत्नी सीमा सिंह रविवार की दोपहर मकान की तीसरी मंजिल पर थे। उसी मंजिल में उनका 24 साल का इकलौता बेटा उत्कर्ष कुमार उर्फ वरत सिंह अपने कमरे में था। दरवाजा अंदर से बंद था। दोपहर करीब एक बजे कमरे से गोली चलने की आवाज आई। कमरे से खून का रिसाव देखकर परिजन दहशत में आ गए और पुलिस को सूचना दी।
मां-बाप के पैरों तले जमीन खिसक गई
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर उत्कर्ष का खून से लथपथ शव पड़ा था। बेटे का शव देखकर मां-बाप के पैरों तले जमीन खिसक गई।
क्राइम सीरियल देखता था, दीवार पर लिखी थी ये बातें
मां सीमा सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटे ने बीए की पढ़ाई थी। पिछले करीब 20 दिन से वह गुमसुम सा रहता था। उन्होंने बताया कि वह कमरे में हमेशा टीवी पर क्राइम सीरियल ही देखा करता था। उसने कमरे की दीवार पर इंसान किन्नर है, इंसानी जीवन खराब है लिख रखा था। जब मां ने उसे पूछने की कोशिश की तो वह कहता था 'इंसानी जीवन ही खराब है।'
कानपुर: एक मोबाइल बना पिता-पुत्र के मौत की वजह, ट्रेन से कटकर दोनों की मौत