फतेहपुर न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

फतेहपुर में बोले शिवपाल, सपा के बिना बने सरकार, मायावती पर नहीं कर सकते भरोसा

Google Oneindia News

Fatehpur News, फतेहपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को फतेहपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और गठबंधन के साथ भतीजे अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। कहा कि उनकी इच्छा है कि जो भी सरकार बने सपा की न बने। वहीं, उन्होंने कहा कि मायावती पर भरोसा कर नहीं सकते।

 सपा के बिना बने सरकार: शिवपाल

सपा के बिना बने सरकार: शिवपाल

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव गुरुवार को फतेहपुर जिले के मुस्लिम इंटर कॉलेज परिसर में पार्टी प्रत्याशी महेश चंद्र साहू के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, केंद्र में किसी भी पार्टी की सरकार बने, लेकिन सपा की न बने। कहा कि अखिलेश यादव पर विश्वास नहीं किया जा सकता। वही, बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यदि बसपा जीती भी तो भाजपा से मिल जाएगी।

भाजपा ने नहीं किए वादे पूरे

भाजपा ने नहीं किए वादे पूरे

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारों के गलत निर्णय के चलते सभी परेशान हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी बढ़ी है। भाजपा ने जनता को कई बड़े सपने दिखाए लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। उल्टे ऐसे-ऐसे निर्णय लिए जिससे अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। नोटबंदी, जीएसटी, आधार कार्ड इन तीनों ने बदहाली दे दी। इनसे कोई फायदा नहीं है।

छह महीने की पार्टी है प्रसपा

छह महीने की पार्टी है प्रसपा

जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 में कालाधन वापस लाने, 100 दिन में भ्रष्टाचार खत्म कर देने, जीएसटी में एक कर व्यवस्था लगाने का वादा किया था पर एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रसपा छह महीने की पार्टी है। फिर भी काफी जगह प्रत्याशी उतारे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अकेले दम पर दो बार सरकार बनवा चुके हैं। सभी को एकजुट करने का प्रयास शुरू है। लक्ष्य लिया है कि 2022 में प्रदेश में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सरकार बने।

ये भी पढ़ें:- फतेहपुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Comments
English summary
Shivpal Singh Yadav attack on sp leader Akhilesh and Mayawati
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X