खाना खाते पति को दरवाजे से लगा करंट, उसे बचाने दौड़ी पत्नी भी चपेट में आई, दोनों की मौत
फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव में बिजली की चपेट में आने से दम्पति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस उनके घर पहुंची। उसके बाद लाशों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। घर पर लोगों से पूछताछ में पता चला कि, पहले पति को बिजली ने पकड़ा था। उसे बचाने की कोशिश करने के दौरान पत्नी भी चपेट में आ गई थी।
परिजनों के मुताबिक, पति लोहे के दरवाजे के नीचे बैठकर खाना खा रहा था। उस दरवाजे में पता नहीं कब से करंट दौड़ रहा था। जैसे ही पति उससे टच हुआ तो बिजली का शॉक लगा। पति को देख पत्नी ने उसे बचाने की कोशिश की। इस तरह दोनों ही बिजली की चपेट में आ गए। दोनों की वहीं मौत हो गई।
फतेहपुर के डीएसपी कपिल देव मिश्रा ने कहा कि, हमने पति-पत्नी की लाशें पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दी हैं। पुलिसकर्मी आगे की जाँच-पड़ताल में जुटे हुए हैं। मृतक के परिजनों एवं स्थानीय लोगों का कहना कि, दोनों की मौत बिजली से ही हुई है। खाना खाते वक्त पति अचानक करंट की चपेट में आ गया था। वहां अब गांववालों की भीड़ उनके घर पर है।
खेत में बने घर में बहू को कपड़े सुखाते वक्त लगा करंट, बचाने आए ससुर और दादी की भी मौत