फर्रुखाबाद: दो बेटियों संग गंगा में नहाने आई थी महिला, सुबह ​झाड़ियों में मिली लाश, बेटियों की तलाश जारी

फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद में एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ गंगा में डूब गई। मंगलवार की सुबह म​हिला का शव झाड़ियों में फंसा हुआ मिला, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया लापता बेटियों की तलाश जारी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

woman with two daughter drowned in ganga river

बेटियों के साथ आई थी महिला

मामला फर्रुखाबाद के शमसाबाद का है। थाना क्षेत्र के ग्राम फुला के रहने वाले श्रीकृष्ण की पत्नी 55 वर्षीय रामकली, उसकी 19 वर्षीय बेटी शाशि और 16 वर्षीय बेटी स्वाति के साथ गांव के ही पास ढाई घाट पर आई थीं। गंगा में नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में डूब गईं। काफी देर घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन तीनों का कोई पता नहीं चला। मंगलवार तड़के रामकली का शव गांव में ही झाड़ियों में फंसा मिला, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

woman with two daughter drowned in ganga river

लापता बेटियों की तलाश जारी

तहसीलदार अनिल कुमार के साथ ही थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे। दोनों लड़कियों की तलाश के लिए ग्राम समैचीपुर चितार से गोताखोरों को बुलाया गया। खबर लिखे जाने तक देनों बहनों को कोई पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि अभी तलाश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+