UP News: गर्म पूड़ी नहीं मिली तो चढ़ गया बारातियों का पारा, जमकर हुई मारपीट, फेरे से पहले भागा दूल्हा
UP News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में एक वैवाहिक कार्यक्रम में उसे समय मारपीट हो गई जब बारातियों को गर्म पूड़ी नहीं मिली। लड़की और लड़का पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दर्जनों कुर्सियां टूट गई।
वही दूल्हा और दुल्हन के भाई छोटी हो गए तथा दूल्हे के पिता को भी लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट से नाराज होकर दूल्हा शादी छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और दोनों पक्ष में बातचीत हुई लेकिन मामले का हल नहीं निकल पाया।

यह पूरा मामला फर्रुखाबाद जनपद के शमशाबाद इलाके की है। बताया जा रहा है कि कासगंज जनपद से बीती रात्रि में एक बारात फर्रुखाबाद आई थी। बारात पहुंचने के बाद लड़की पक्ष के लोगों द्वारा उनके अच्छे से खातिरदारी की गई।
इधर द्वार पूजा का रस्म चल रहा था और दूल्हे के परिजन तथा उसके मित्र डीजे पर डांस कर रहे थे और खाना भी खिलाया जा रहा था। कहा जा रहा है कि इसी दौरान खाना खा रहे बारातियों द्वारा गर्म पूड़ी की डिमांड की गई।
पूरी को लेकर ही लड़की पक्ष और लड़का पक्ष के बीच कहा सुनी होने लगा। बात आगे बढ़ी तो दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर हमला कर दिए। कुर्सी उठाकर लोग मारपीट करने लगे।
मारपीट के दौरान दर्जनों कुर्सियां टूट गई। इसके अलावा दूल्हा तथा दुल्हन के भाई को भी लोगों ने मारपीट पर घायल कर दिया। के पास दुल्हन को देने के लिए गहने और नगदी रुपए थे, उनको भी मारपीट करने वालों ने छीन लिया।
इसी बीच किसी शख्स ने दूल्हे के पिता को ही पीट दिया। जानकारी होने के बाद दूल्हा शादी से इनकार करते हुए धीरे से वहां से खिसक लिया। मारपीट के दौरान किसी ने फोन करके पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची तब तक दूल्हा जा चुका था। दोनों पक्षों में काफी देर तक बातचीत चली लेकिन मामले का हल नहीं निकाला इसके बाद बगैर दुल्हन के बारात वापस लौट गई।












Click it and Unblock the Notifications