UP News: कमरे में मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, रिश्ते में थे भाई-बहन, लंबे समय से था अफेयर

UP News: यूपी के फर्रुखाबाद जनपद में प्रेम प्रसंग का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां रिश्ते में भाई-बहन लगने वाले युवक-युवती ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद दोनों के परिवार में मातम पसरा है।

वहीं दोनों की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। इस बारे में एएसपी डा. संजय सिंह द्वारा बताया गया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। जांच पड़ताल की जा रही है।

up-news-bodies-of-boyfriend-and-girlfriend-found-in-the-room

यह पूरा मामला फर्रुखाबाद जनपद के जहानगंज थाने के चुरसाई गांव का है। बताया जा रहा है कि मेरापुर थाने के अछनौड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय अखिलेश का चुरसाई गांव निवासी मामा की लडकी रोशनी से काफी समय से अफेयर चल रहा था।

इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो परिजनों द्वारा दोनों को डांट-फटकार लगाते हुए काफी समझाया गया। उसके बाद अखिलेश गुजरात में नौकरी करने चला गया। हालांकि आशंका है कि दोनों मोबाइल पर एक दूसरे से बात करते थे।

अखिलेश के परिजनों का कहना है कि बीते मंगलवार को ही अखिलेश गुजरात से अपने घर वापस लौटा और घर आने के बाद उसने अपने मामा के घर जाने की बात कहकर निकला। परिजनों ने बताया कि वह वहां अक्सर आता जाता था ऐसे में उसे किसी ने नही रोका।

दोपहर में वह रोशनी के घर पहुंचा और घर के सभी लोगों से मुलाकात और हाल चाल किया। उसके बाद रात में खाना-खाने के बाद अखिलेश और रोशनी अलग-अलग कमरे में सोने चले गए। सुबह उठने के बाद अखिलेश नहीं दिखाई दिया।

उसके बाद परिजनों को लगा कि वह भोर में ही अपने घर चला गया होगा। उसके बाद काफी देर तक रोशनी के कमरे का भी दरवाजा नहीं खुला तो रोशनी के पिता उसके कमरे के पास पहुंचे और धक्का देकर दरवाजा खोले।

दरवाजा खाेलने के बाद उन्होंने देखा कि रोशनी जमीन पर गिरी थी। वहीं अखिलेश फंदे से लटक रहा था। दोनों की मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही अखिलेश के घरवाले भी वहां पहुंच गए। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+