योगी के मंत्री बोले- आईपीएस-आईएएस में से कोई एक दलित या पिछड़े वर्ग का होना चाहिए
Farrukhabad news, फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में सभा को संबोधित करते हुए जेल मंत्री जय कुमार जैकी ने दलितों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी लगातार पिछड़ों के हक की मांग करती आ रही है। उन्होंने कहा कि जिले में आईपीएस व आईएएस पदों में से कोई एक दलित या पिछड़े वर्ग का होना चाहिए। इसके अलावा थानों में भी दलित या पिछड़े वर्ग के अधिकारी की तैनाती की जाए।

पटेल को होना चाहिए था पीएम, लेकिन गांधी नहीं होने दिया
जैकी ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने यह मांग अपने घोषणा पत्र में शामिल की है या नहीं फिलहाल यह नहीं पता है, लेकिन सहयोगी दल होने के नाते हमारी यह मांग निरंतर जारी रहेगी। सरदार पटेल को देश का प्रधानमंत्री होना चाहिए था, लेकिन महात्मा गांधी ने ऐसा होने नहीं दिया, जिसके चलते ही देश के पिछड़ा वर्ग पर यह पहला आघात था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दलितों के हित के बारे में सोचते हुए अनेकों लाभकारी योजनाओं को जारी किया।

मायावती पर बोला हमला
जेल मंत्री ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दलितों का हितैषी बताने वाली मायावती यूपी में कई बार मुख्यमंत्री रहीं, लेकिन कभी भी पिछड़ों और दलितों के लिए कुछ नहीं सोचा, जबकि इस वर्ग के लोगों को मायावती से काफी अपेक्षा थी, लेकिन उन्होंने सदैव अपने लिए सोचा। इतना ही नहीं गठबंधन में बंधे मुलायम सिंह ने भी पिछड़ों के लिए कुछ नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications