पीला गमछा लेकर थाने पहुंचे ओपी राजभर की पार्टी के नेता को पुलिस ने पीटा, गमछा और मोबाइल छीना, देखें Video
सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी का एक कार्यकर्ता पीला गमछा लेकर थाने पहुंच गया। थाने में पुलिसकर्मी द्वारा उसकी पिटाई कर दी गई। इतना ही नहीं पुलिस में उसका गमछा और मोबाइल भी छीन लिया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अन्य नेता थाने पहुंच गए। थाने पहुंचने के बाद नेताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस मामले में सुभासपा के एक नेता का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

दरअसल, योगी कैबिनेट में शामिल होने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर द्वारा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक बयान दिया गया था।
Recommended Video
बयान देते हुए उन्होंने कहा था कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता कार्यकर्ता गमछा लेकर थाने पहुंचे। थाने में तैनात दरोगा को पार्टी के कार्यकर्ता की शक्ल में ओमप्रकाश राजभर नजर आएंगे। ओपी राजभर का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
अब ताजा मामला फर्रुखाबाद जनपद के नवाबगंज पुलिस थाने से सामने आया है। मामले में सुभासपपा के जिलाध्यक्ष संदेश कष्यप द्वारा बताया गया कि पुलिस द्वारा किसी बात को लेकर कार्यकर्ता को थाने में बुलाया गया था।
थाने में कार्यकर्ता पीला गमछा डालकर चला गया इस बात से थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ता के साथ अभद्रता की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने पार्टी के कार्यकर्ता का गमछा और मोबाइल भी ले लिया।
देखें Video-
उन्होंने कहा कि जब वे खुद थाने पहुंचकर थानेदार से बात किए तो उसने उनके साथ भी अभद्र व्यवाहार किया। उन्होंने कहा कि यदि थाना प्रभारी की आदत में सुधार नहीं होता है तो पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ वे धरना प्रदर्शन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications