मौरंग व्यापारी को भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने फोन पर धमकाया, '50 जूते मारेंगे, नेतागीरी भूल जाओगे'

फर्रुखाबाद। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्वाति सिंह के कथित ऑडियों वायरल होने के बाद फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत का भी एक ऑडियों वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो करीब तीन मिनट का है। इस ऑडियों में सुना जा सकता है कि भाजपा सांसद मुकेश राजपूत मौरंग व्यापारी को अभ्रद भाषा का इस्तेमाल कर धमका रहे है। यह ऑडियो कब का है और इसे किसने जारी किया यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

mp mukesh rajput audio goes viral threatened morang merchant

भाजपा सांसद मुकेश राजपूत का मौरंग व्यापारी विक्रांत सिंह को धमकी देने का ऑडियो वायरल हो गया है। वायरल ऑडियो में सांसद मुकेश राजपूत मौरंग व्यापारी से कह रहे हैं कि दूसरे लोगों को जो मौरंग 140 रुपए में बेच रहे हो वह हमको 149 रूपए में भिजवाई है। जिसमें मिट्टी निकल रही है। अन्य लोगों के मुकाबले हमें महंगे दामों में मौरंग बेच रहे हो। कथित ऑडियों में कहा, 'तुम्हें 50 जूते मारेंगे, नेतागीरी भूल जाओगे।' वहीं, मौरंग व्यापारी ने कहा कि सांसद जी मैं जहर खाने वाला शख्स नहीं हूं। मैं लड़ने वाला हूं। मैं स्वतंत्रता सेनानी का बेटा हूं। बहरहाल, ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हमेशा सुर्खियों में रहते हैं सांसद
सांसद मुकेश राजपूत हमेशा चर्चा में रहते हैं। मुकेश राजपूत ने बीजेपी के टिकट से फर्रुखाबाद से लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीता था। उन्होंने नामांकन के दौरान विद्युत विभाग का लाखों रुपए का बिल बकाया होने के बावजूद एनओसी देने के लिए एक्सईन पर दबाव बनाया था। तब भी एक्सईन के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उनका ऑडियो वायरल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+