पत्नी ने नहीं दिए 50 हजार तो शौहर ने दे दिया तलाक, न्याय की मांग कर रही है पीड़िता

फर्रुखाबाद। केंद्र में तीन तलाक बिल पास होने के बाद भी उत्तर प्रदेश में तीन तलाक के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर का है, जहां पचास हजार रुपये न मिलने पर महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया । पीड़ित महिला ने अपने शौहर सहित उसके परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है । थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव शेखपुर की रहने वाली महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई है।

man give triple talaq to his wife in farrukhabad

पीड़ित महिला शबाना बेगम ने अपने पति आमिर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति आमिर किसी दूसरी लड़की को घर लेकर चला आया और इस बात की जानकारी उसकी ननद कामिनी ने दी। साथ ही उसने यह भी कहा कि तुम अपने घर चली जाओ क्योंकि आमिर ने किसी दूसरी लड़की से निकाह कर ली है। उसके बाद ननद ने अपने ससुर के साथ उसे मायके भेज दिया।

साथ ही पीड़िता ने कहा कि जब मैंने ससुराल आने के लिए कहा तो आमिर और उसके परिजनों ने कहा कि पचास हजार रुपये लेकर आना तभी उसको साथ रहने दिया जायेगा। फिर मैं अपनी बैंक की पासबुक के साथ अपनी ससुराल अपने पिता नौशाद खां के साथ पहुंची तो मेरे पति के परिजनों ने गाली गलौज देकर घर से भगा दिया। उसके साथ ही जबरन मेरी बैंक की पासबुक भी छीन ली।

एसपी ने मामले को संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी अंगद सिंह को जांच कर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए है। क्योंकि महिला अपने छोटे से बच्चे को लेकर न्याय पाने को अधिकारियों के ऑफिस के चक्कर काट रही है।

यह भी पढ़ेंः फर्रुखाबाद में 6 महीने बाद कब्र से निकाल गया शव, जानिए मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+