तेज रफ्तार टेम्पो ने बाइक सवार को सामने से मारी टक्कर, CCTV में कैद हुई घटना

farrukhabad news, फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद में बाइक सवार एक शख्स को तेज रफ्तार टेम्पो ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार अचेत होकर सड़क पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को उठाकर तुरंत अस्पातल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पूरी घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।

live road accident caught in cctv camera

टेम्पो ने सामने से मारी टक्कर

मामला फर्रुखाबाद के कोतवाली फतेहगढ़ का है। देर शाम बेबर रोड पर तेज रफ्तार टेम्पो ने बाइक सवार युवक नीरज को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नीरज सड़क पर बाइक समेत अचेत होकर गिर गया। युवक को टक्कर लगते ही आसपास मौजूद लोग दौड़े और घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया। युवक का गंभीर हालात में उपचार चल रहा है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

बता दें, टेम्पो और बाइक की भिड़ंत की लाइव तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बाइक सवार को सामने से आ रही तेज रफ्तार टेम्पो ने टक्कर मार दी, जिसके बाद युवक अचेत होकर जमीन पर गिर गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+