UP News: पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति, शराब पीने के बाद खोया आपा और कर दी हत्या
UP News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में एक व्यक्ति अपने पत्नी की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। मामले में पुलिस ने हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार करने के साथ ही महिला की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह पूरी घटना फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र की। बताया जा रहा है कि कमालगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला रिंकू अपनी पत्नी की चरित्र पर शक करता था। जिसके चलते उसकी और उसकी पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था।

पुलिस को मृतक के चाचा द्वारा बताया गया कि सोमवार की देर रात रिंकू शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। उसे समय उसकी पत्नी चारपाई पर सो रही थी। शराब के नशे में धुत रिंकू अपनी पत्नी को देखने के बाद आग बबूला हो गया और डंडा लेकर अपनी पत्नी के सिर पर हमला कर दिया।
शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो उसकी पत्नी को लेकर लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गए जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना मिलने के बाद मृतका के मायके के लोग भी पहुंच गए और मृतका के पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराए।
पुलिस द्वारा बताया गया कि रिंकू की शादी 12 साल पहले हुई थी और उसे तीन बच्चे हैं। बताया गया कि मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा यह भी बताया गया की मृतका को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications