फर्रुखाबाद: पोलिंग पार्टी रवाना होते समय पुलिसकर्मी व मतदान कर्मी में मारपीट

Farrukhabad news, फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव के निर्वाचन में लगे पीठासीन अधिकारी (शिक्षक) के साथ पुलिस कर्मी ने मारपीट कर दी, जिसके बाद शिक्षक भड़क गए। उन्होंने मतदान ड्यूटी करने से भी मना कर दिया, जिसके बाद एएसपी व सिटी मजिस्ट्रेट से समझाकर मामले को शांत कराया।

fight between Policeman and polling officer in farrukhabad

क्या है पूरा मामला

दरअसल, शहर के सातनपुर गल्ला मंडी से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। उसी दौरान फतेहगढ़ आदर्श जनता इंटर कॉलेज में अध्यापक विशेष कुमार सिंह की कायमगंज विधान सभा क्षेत्र में पीठासीन अधिकारी के पद पर ड्यूटी लगी थी। उन्हें बस संख्या 14 में बैठना था। विशेष कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी में अमरोहा से चुनाव ड्यूटी पर आया पुलिसकर्मी सुभाष कुमार सीट पर पहले से बैठा था। उससे खिसकने को कहा तो वह हमलावर हो गया, उसने हाथापाई कर दी।

fight between Policeman and polling officer in farrukhabad

शिक्षकों ने दी मतदान ड्यूटी बहिष्कार की धमकी

मामले की जानकारी शिक्षक साथियों को लगी तो वह आक्रोशित हो गए। उन्होंने मतदान ड्यूटी का बहिष्कार करने की धमकी दे डाली, जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट रामअछयवर सिंह चौहान ने समझाकर मामले को शांत किया। पुलिस कर्मी की ड्यूटी दूसरी जगह लगा दी गई। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मारपीट नहीं की गई है। धक्का-मुक्की कर दी गई थी। दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया गया है। इसके बाद पोलिंग पार्टी रवाना भी कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+