Farrukhabad: द्वारचार के दौरान दूल्हा नहीं गिन सका रुपए, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
Farrukhabad News: द्वारचार के दौरान दूल्हा 21 सौ रुपए नहीं गिन सकता तो दुल्हन ने अनपढ़ दूल्हे से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। शादी से इंकार करने के बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया।

Farrukhabad News: हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद (Farrukhabad) जिले से सामने आई है। यहां एक दुल्हन ने अपने होने वाले दूल्हे से विवाह करने से साफ इनकार कर दिया। क्योंकि, उसका होने वाला दूल्हा द्वारचार के दौरान मिले रुपए को गिन नहीं सका। जब दूल्हे के अनपढ़ होने की जानकारी दुल्हन और उसके परिजनों को हुई तो उन्होंने अनपढ़ युवक के साथ अपनी बेटी का विवाह करने से मना कर दिया।
दुल्हन और उसके परिजनों द्वारा शादी से साफ इनकार किए जाने के बाद दोनों पक्षों की पंचायत हुई। लेनदेन के बाद बिना दुल्हन के बरात वापस चली गई। यह मामला फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के दुर्गपुर गांव का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव निवासी युवकी की शादी तीन महीने पहले मैनपुरी थाना क्षेत्र के बिछमा के बबीना सारा गांव निवासी सूरजपाल के पुत्र अमन के साथ तय हुई थी। गुरुवाग शाम बारात दुर्गूपुर आई थी।
तिलक की रस्म पूरी होने के बाद रात 1 बजे द्वारचार की तैयारी चल रही थी। इस दौरान दुल्हन के भाई को शक हुआ कि उसका होने वाला जीजा अनपढ़ है। जिसके बाद भाई ने द्वारचार पर रखे 2100 रुपये देते हुए पंडित जी कहा कि दूल्हे से रुपये गिनवाओ। इस दौरान दूल्हा रुपये नहीं गिन सका। जिसके बाद ये बात दुल्हन के भाई ने अपने घरवालों को बता दी। दुल्हन को जैसे ही इस बात की भनक लगी तो उसने शादी से साफ इनकार दिया।
दुल्हन ने कहा कि यह उसकी जिंदगी का मामला है, वह अंगूठा टेक युवक से शादी नहीं करेगी। जिसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसकी सूचना यूपी 112 पर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। शुक्रवार की सुबह पंचायत में दोनों पक्षों को एक दूसरे को दिए गए सामान, रुपये वापस करने की बात पर समझौता हो गया।
Recommended Video

दूल्हा अमन बिना दुल्हन के बरात लेकर वापस चला गया। इस बारे में दुल्हन की मां ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दूल्हा अंगूठा टेक है। जबकि युवती हाईस्कूल पास है। ऐसे अनपढ़ युवक से वह अपनी बेटी की शादी नहीं करेगी।












Click it and Unblock the Notifications