UP: दुल्हन ने पति के साथ बिताए 20 दिन, 21वें दिन किया ऐसा कांड, हैरान रह गया पूरा परिवार
UP के फर्रुखाबाद में एक दुल्हन अपने पति के साथ 20 दिन बिताने के बाद घर के सारे जेवरात लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

UP के फर्रुखाबाद में लुटेरी दुल्हन अपने ही पति को लूट कर फरार हो गई। इस मामले में भुक्तभोगी पति द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
पति का कहना है कि उसकी शादी सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी और शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। 20 दिनों तक पत्नी उसके साथ रहिए और उसके बाद घर में रखे जेवर व रुपए लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई है।
यह पूरा मामला फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है। गांव के रहने वाले एक युवक द्वारा आरोप लगाया गया है कि बीते 3 मई को फतेहगढ़ कोतवाली इलाके के एक गांव की रहने वाली लड़की के साथ उसकी शादी हुई थी।
उसने कहा कि वैश्य समाज कल्याण समिति के द्वारा यह शादी संपन्न कराई गई थी। दहेज रहित शादी संपन्न होने के बाद उसकी पत्नी विदा होकर ससुराल आई। उसने कहा कि ससुराल आने के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा।
बीते बुधवार को वह सुबह में शौच करने के लिए अपनी ससुराल से खेत की तरफ गई थी। युवक का आरोप है कि काफी देर तक इंतजार करने के बाद वह वापस नहीं आई। वापस ना आने पर युवक तथा उसके घर के लोग उसकी खोजबीन करने लगे।
खोजबीन करने के बाद उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो परिवार के लोग घर वापस लौट आए और पुलिस से शिकायत करने के बारे में विचार करने लगे। इसी बीच देखा गया तो अलमारी में रखे गहने व रुपए गायब थे।
पति द्वारा आरोप लगाया गया कि अलमारी में रखे दस हजार रुपए के अलावा काफी कीमती जेवरात थे जिन्हें लेकर उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। पति ने कहा कि वह मोमोज और चाऊमीन बेचकर गहने खरीदा था।
फिलहाल इस मामले में पति द्वारा शिकायत किए जाने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं अपने ही ससुराल से गहने और नगदी चुरा कर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन को लेकर इलाके के लोगों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications