दूल्हे का सांवला रंग बना संकट, दुल्हन के शादी से इनकार करने पर उठाया खौफनाक कदम

फर्रुखाबाद, 27 मार्च: जयमाल के दौरान दुल्हन जैसे ही स्टेज पर आई और दूल्हे का सांवला रंग देख शादी से इनकार कर दिया। जैसे ही यह खबर बारातियों को हुई तो हड़कंप मच गया। इस दौरान वर पक्ष के लोगों ने उसे काफी समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वो शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई। बिना दुल्हन लिए बारात बैरंग लौट गई। इस बात से दुखी होकर दूल्हे ने फांसी लगा ली।

after groom had a dark complexion bride refused to marry

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। यह मामला फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर टिलिया गांव से 21 मार्च को एक युवक की बरात जौनपुर के सदर कोतवाली के गांव हमजापुर गई थी। वहां पर बरातियों का स्वागत सत्कार भी किया हुआ।

द्वारपूजा के बाद जयमाल का समय आया तो दुल्हन ने दूल्हे का रंग सांवला देख शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन वरमाला डालने के लिए तैयार नहीं हुई। दुल्हन का साफतौर पर कहना था कि कुछ भी हो जाए वह इस लड़के से शादी नहीं करेगी। यह बात सुनकर घराती और बाराती दोनों हैरान रह गए। इस दौरान दुल्हन को समझाने का काफी प्रयास भी किया गया। काफी देर तक चली पंचायत भी हुई, लेकिन दुल्हन शादी के लिए राजी नहीं हुई।

जिसके बाद दूल्हे पक्ष के लोग बारात लेकर वापस आ गई। वर पक्ष के लोगों ने आरोप है कि बारात ले जाने व कई अन्य रस्मों में युवक का काफी पैसा भी खर्च हुआ। बिना दुल्हन बरात वापस आने का सदमा युवक को बर्दाश्त नहीं हुआ। शुक्रवार देर शाम युवक ने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों ने युवक को फंदे से लटका देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने शव उतारा और पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+