चुनाव ड्यूटी के लिए नहीं पहुंचे 150 कर्मचारी, डीएम ने कराया मुकदमा दर्ज
Farrukhabad News, फर्रुखाबाद। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान होना है। मतदान को संपन्न कराने के लिए रविवार को 1536 पोलिंग पार्टियों को बूथ के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं, जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि 150 कर्मचारियों में अनुपस्थित रहने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

रविवार की सुबह 8 बजे पोलिंग पार्टियों का सातनपुर मंडी समिति पहुंचना शुरू हो गया। मंडी समिति में बन 73 काउंटर से पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री वितरित की गईं। पोलिंग पार्टियों की सहूलियत के लिए विधानसभा वार काउंटर लगाए गए थे। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम मोनिका रानी ने बताया कि सभी 1536 पोलिंग पार्टियों को संबंधित बूथों पर रवाना किया गया है।

उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में ड्यूटी लगने के बाद भी मौके पर 150 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गए। जिनका काफी इंतजारी भी किया गया, लेकिन वो समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि चुनावी कार्य में बाधा डालने और ड्यूटी पर अनुपस्थित होने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस चुनाव में फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र के 17 लाख मतदाता 1949 बूथों पर मताधिकार का प्रयोग कर जनप्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। इनमें से जनपद में 227 मॉडल बूथ और 223 पर्दानशीन बूथ भी बनाए गए हैं। इसके अलावा 301 क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
ये भी पढ़ें:- फर्रुखाबाद की सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications