निकिता मर्डर केस: न्याय की मांग को लेकर हाईवे जाम, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
फरीदाबाद। निकिता तोमर मर्डर केस के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग को लेकर रविवार को उग्र भीड़ ने फरीदाबाद-बल्लभगढ़ हाईवे को जाम कर दिया। इस दौरान भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बताया जा रहा है कि भीड़ की तरफ से पत्थरबाजी भी की गई। हरियाणा पुलिस के डीसीपी सुमेर सिंह ने बताया कि महापंचायत के दौरान कुछ अराजक तत्व कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि महापंचायत की अनुमति नहीं ली गई थी। बता दें, निकिता की हत्या के मामले में बीते गुरुवार को दोनों आरोपियों तौसीफ और रेहान को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने दोनों को दो दिन की रिमांड पर रखा था। पुलिस ने हथियार मुहैया कराने वाले आरोपी अजरु को नूंह से गिरफ्तार किया था। उत्तर प्रदेश के बाद अब हरियाणा सरकार भी लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार कर रही है।
Recommended Video

निकिता की गोली मारकर की गई थी हत्या
फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में 26 अक्टूबर को बीकॉम की छात्रा निकिता तोमर को तौसीफ और रेहान ने उस वक्त अगवा करने की कोशिश की, जब वो पेपर देकर लौट रही थी। निकिता को अगवा करने में असफल रहने पर तौसीफ ने सरेराह निकिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फरीदाबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी तौसीफ और उसके दोस्त रेहान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने दोनों को दो दिन की रिमांड पर रखा था। पुलिस ने हथियार मुहैया कराने वाले आरोपी अजरु को नूंह से गिरफ्तार किया था।
लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार कर रही हरियाणा सरकार
उत्तर प्रदेश के बाद अब हरियाणा सरकार भी लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार कर रही है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में लव जेहाद को रोकने के लिए कानून बनाने पर विचार की बात कही है। अनिल विज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि चूंकि बल्लभगढ़ की महिला हत्या का मामला 'लव जिहाद' से जुड़ा हुआ है, इसलिए केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार भी इस पर गौर कर रही है, और कानूनी प्रावधानों पर विचार कर रही है ताकि दोषी बच न सके, और किसी निर्दोष को सजा न हो।












Click it and Unblock the Notifications