पति ने की रेप की कोशिश, असफल होने पर पत्नी को पीटकर घर से निकाला
अयोध्या। अयोध्या में एक महिला ने अपने पति पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि रेप में असफल होने पर पति ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। सूचना पर सपा एमएलसी मौके पर पहुंचीं और महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। पत्नी ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मामला अयोध्या के कोतवाली नगर के खोजनपुर मौदहा दक्षिणी का है। महिला ने बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी, उस समय पति की नौकरी नहीं लगी थी। शादी के बाद उसका पति से विवाद शुरू हो गया। अब उसके पति की बिजली विभाग में नौकरी लग गई है और वह दूसरी शादी करने जा रहा है।
महिला का आरोप है कि पति उससे दहेज के लिए मारपीट करता है। पिटाई से कई बार वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी है। इसको लेकर वह पहले भी मुकदमा दर्ज करवा चुकी है। गुरुवार को पति ने उसका रेप करने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया तो पिटाई दी और घर से बाहर निकाल दिया। सूचना पर सपा एमएलसी ने लीलावती कुशवाहा मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाया। एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मेरठ: 2 साल की मासूम से रेप करने वाले पुजारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार