कौन हैं कैप्टन आशुतोष शेखर, जो Ayodhya लेकर पहुंचेंगे पहली कमर्शियल Flight?, बहुत कम लोग जानते हैं यह सच
Ayodhya Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या के महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा हवाईअड्डे के उद्घाटन के बाद शनिवार को पहली बार कोई कमर्शियल Flight अयोध्या हवाईअड्डे पर उतरेगी।
विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस की यह फ्लाइट शनिवार दोपहर 2:40 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रियों को लेकर रवाना होगी। जो शाम 4 बजे अयोध्या स्थित महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेगी।

खास बात यह है कि पहली व्यावसायिक उड़ान को अयोध्या एयरपोर्ट पर लाने वाले पायलट भी बेहद खास हैं। इस फ्लाइट को अयोध्या लाने वाले पायलट आशुतोष शेखर बिहार के रहने वाले हैं। कैप्टन आशुतोष और उनका परिवार भगवान श्री राम और महादेव में बहुत आस्था रखता है।
कैप्टन आशुतोष शेखर ने देवघर के लिए पहली और सीधी हवाई सेवा शुरू होने पर पहली फ्लाइट लेकर पहुंचे थे। अब कैप्टन आशुतोष शेखर अयोध्या में नवनिर्मित महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहली कमर्शियल फ्लाइट लेकर आ रहे हैं। हालांकि इसके पहले ट्रायल के तौर पर अयोध्या में विमान लैंड कर चुके हैं।
एयरबस A-320 लेकर पहुंचने की संभावना
सोशल साइट्स पर ट्रेंड हो रहा है कि 'लंका विजय के बाद रामचंद्रजी पहला 'पुष्पक' विमान लेकर अयोध्या पहुंचे थे अब राम भक्तों को दिल्ली एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट से लेकर कैप्टेन आशुतोष शेखर पहुंचेंगे।' संभावना जताई जा रही है कि कैप्टन आशुतोष शेखर एयरबस A-320 लेकर अयोध्या पहुंचेंगे। हालांकि एयरलाइंस द्वारा अभी इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है।
प्रधानमंत्री के हैं बेहद खास, पीएम दे चुके हैं बधाई
बिहार के रहने वाले कैप्टन आशुतोष शेखर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद खास माने जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कैप्टन आशुतोष के जन्मदिन पर बधाई दी गई थी जिसे कैप्टन आशुतोष अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 18 अगस्त 2023 को पोस्ट किए थे।
इसके अलावा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' के प्रमुख ट्रस्टियों में से एक कामेश्वर चौपाल का भी कैप्टन आशुतोष शेखर के परिवार से पुराना नाता है। पूर्व में कामेश्वर चौपाल आशुतोष के घर पहुंच कर उनके माता पिता और उनसे मुलाकात भी किए थे। इस फोटो को भी आशुतोष शेखर इंस्टा पर शेयर किए हैं।
कैप्टन आशुतोष शेखर मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जनपद के पंडूई गांव के रहने वाले हैं। मौजूदा समय में परिवार के साथ में गुड़गांव में रहते हैं हालांकि आशुतोष शहर के पिता मुक्तेश्वर सिंह पटना में ही रहते हैं और वह एक अधिवक्ता है तथा सामाजिक कार्यों में भी लगे रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications