अयोध्या: मॉनसून की पहली बारिश में लोगों के घरों में घुसा पानी, नगर निगम की खुली पोल
Recommended Video
अयोध्या। यूपी के अयोध्या में मानसून की पहली बारिश ने ही अयोध्या नगर निगम की पोल खोल दी है। यही नहीं इस पहली बारिश ने नगर निगम के भ्रष्टाचार की भी पोल खोल दी है। राम नगरी जलमय हो गई है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। शहर के नाले चोक होने के कारण बारिश में पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।
राम नगरी अयोध्या का जलवानपुरा, हनुमानगढ़ी राम जन्मभूमि मार्ग, रीडग़ंज व सिविल लाइन एरिया जलमग्न ही गये हैं। यहां के घरों में पानी घुस गया है। यही नहीं शहर के रीडगंज मोहल्ले के घरों में भी पानी घुस गया है। लोग मोटर लगाकर घरों से पानी निकालने का प्रयास कर रहे हैं। इन लोगों का आरोप है कि नगर निगम ने नाली साफ नहीं कराई जिनकी वजह से शहर के नाले चोक हो गए हैं और बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा है।
मानसून की पहली बारिश ने ही अयोध्या नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। आप देखिए राम नगरी की सड़कों पर किस तरह से भ्रष्टाचार का जलाशय नजर आ रहा है। अभी पहली बारिश है तो शहर का यह आलम है जब बरसात अपने शबाब पर होगी तब राम नगरी का कौन सा हाल होगा। बारिश के पूर्व नगर निगम की कोई तैयारी नहीं थी कि नालों को साफ करा लिया जाए। पहली बारिश होते ही शहर के सभी नाले चोक हो गए और जगह-जगह शहर में जलभराव हो गया। हनुमान गढ़ी रोड भी राममय होने की जगह जलमय हो गई है।
यह भी पढ़ें: बहन से छेड़छाड़ के बाद भाई की हत्या, गुस्साए परिजनों ने गोली चलाने वाले को मार डाला