UP News: अयोध्या से लाखों की लाइटें किसने चुराईं? सामने आया चौंकाने वाला सच, अधिकारी भी हैरान, जानें मामला
UP News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में श्री राम जन्मभूमि पर जाने वाले रामपथ और भक्तिपथ से लाखों रुपए की फैंसी लाइट चोरी होने के मामले में अब नया खुलासा हुआ है। इस मामले में अधिकारियों द्वारा जांच में पाया गया की लाइट चोरी होने का मामला निराधार है।
लाइट लगाने वाली कंपनी के खिलाफ ही राम जन्मभूमि थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि कंपनी द्वारा लाइट नहीं लगवाई गईं और उनका बजट जारी कर लिया गया था। ऐसे में कंपनी के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

रिपोर्ट की माने तो जांच में जो बात सामने आई उसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। कहा जा रहा है कि अब इस मामले में राम जन्मभूमि के रामपथ और भक्तिपथ पर लाइट लगाने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
कंपनी ने पहले दर्ज कराया था मुकदमा
दरअसल, रामपथ और भक्ति पथ पर लाइट चोरी होने के मामले में यश इण्टरप्राइजेज एवं कृष्णा आटो मोबाइल के प्रतिनिधि के तौर पर हरियाणा हिसार के रहने वाले शेखर शर्मा के तरफ से लाइट चोरी होने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था।
कंपनी के प्रतिनिधि का आरोप था कि राम जन्मभूमि में लगाई गई 3800 बैंबू लाइट और 36 गाेबो प्रोजेक्टर लाइट चोरी कर ली गई है। इन लाइटों की कीमत लाखों में बताई गई थी। यह पूरा मामला जब प्रकाश में आया तो हड़कंप मच गया।
मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा एक्स पर मैसेज शेयर करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर भी लेकर सवार खड़े किए गए थे। मामला सामने आने के बाद इसे लेकर विकास प्राधिकरण द्वारा भी जांच पड़ताल कराया गया।
जांच में यह भी बात सामने आई कि जहां पर लाइट चोरी होने की बात कही जा रही है वहां लाइट चोरी किया जाना संभव है। ऐसे में जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि कंपनी द्वारा वहां पर लाइट ही नहीं लगाई गई थी और बजट जारी करा लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications