'क्या राम मंदिर का मुद्दा छीन रही शिव सेना', सवाल पर अयोध्या पहुंचे केशव ने दिया ये जवाब
अयोध्या। अयोध्या पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य से जब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर सवाल पूछा गया कि क्या शिव सेना राम मंदिर के मुद्दे को बीजेपी से छीनना चाहती है, तो इस पर उन्होंने कहा कि चाहे अयोध्या हो, प्रयागराज हो या वाराणसी जैसा कोई अन्य तीर्थ स्थल हो, जो जहां भी जाता है उसका स्वागत है। रही बात राम मंदिर की तो, राम मंदिर मुद्दा कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि आस्था और श्रद्धा का विषय है। मुझे लगता है कि जल्द ही रामलला की जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा।

'रामलला की जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा'
डिप्टी सीएम ने आगे यह भी कहा कि मैं भी मंदिर मुद्दा वाला हूं और राम भक्त हूं। मैं भी चाहता हूं कि अयोध्या में जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण हो। ऐसा कहकर उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही रामलला की जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। इसके बाद केशव मौर्या सर्किट हाउस पहुंचे और पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात की। अधिकारियों की समीक्षा बैठक करने के बाद वे राम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत गोपालदास के जन्मोत्सव समारोह में शिरकत करने पहुंच गए। वहां संत सम्मेलन का उद्घाटन किया।
'कोई भी अपराधी अपराध करके भाग नहीं सकता'
राज्यपाल राम नाईक से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मुलाकात करने पर केशव मौर्या ने अखिलेश आड़े हाथों लिया। कहा कि वे समाजवादी पार्टी को संभालें, प्रदेश की कानून व्यवस्था को हम संभाल लेंगे। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बोलते हुए मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। कोई भी अपराधी अपराध करके भाग नहीं सकता।अपराधी अपराध युग से बाहर नहीं आए तो सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।












Click it and Unblock the Notifications