CM योगी आदित्यनाथ पहुंचे अयोध्या, हनुमान गढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

अयोध्या, 31 जुलाई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और तपोस्थली चित्रकूट पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामजन्मभूमि आंदोलन के नायक रहे शलाका पुरुष स्वर्गीय परमहंस रामचंद्र दास की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि दी।

UP CM yogi adityanath in ayodhya hanuman garhi temple

Recommended Video

    Ayodhya: CM Yogi Adityanath ने हनुमानगढ़ी मंदिर में किए दर्शन | वनइंडिया हिंदी *Shorts

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की सुबह 11:05 पर राम कथा पार्क स्थित अस्थायी हेलीपैड पर उतरे। सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महंत सुरेश दास, महंत अवधेश दास व महंत डॉ भरत दास ने मुख्यमंत्री योगी की अगवानी की। सीएम योगी इसके बाद सरयू तट स्थित परमहंस के समाधि स्थल पर पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की।

    इसके बाद मुख्यमंत्री योगी का काफिला सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन कर आरती उतारी। इसके बाद वे राम जन्मभूमि गए है, जहां उन्होंने रामलला का दर्शन पूजन किए। फिर दिगंबर अखाड़ा में परमहंस रामचंद्र दास के श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+